Halloween party ideas 2015

 देहरादून :



मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। 

मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की जानकारी ली। 

उन्होंने कुंभ 2027 से संबंधित कार्यों की शासनादेश शीघ्र से शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके।


मुख्य सचिव ने वन विभाग से प्रदेश में वनाग्नि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फारेस्ट फायर के संबंध में रिस्पांस टाइम लगातार कम करने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की जनपदवार ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए। 

.उन्होंने कहा कि इससे वरिष्ठ अधिकारियों के फील्ड पर जाने से स्थिति में सुधार आयेगा। उन्होंने जानबूझ कर जंगलों में आग लगाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। 


मुख्य सचिव ने प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी जनपदों से गैस आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ज़िलाधिकारियों को माँग और आपूर्ति पर लगातार नज़र रखते हुए, कालाबाजारी रोके जाने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही। 


इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, श्री एल फ़ैनाई, श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री नितेश कुमार झा, श्री चंद्रेश कुमार यादव, श्री श्रीधर बाबू अद्धांकी, श्री रविनाथ रमन, श्री विनोद कुमार सुमन, श्री रणवीर सिंह चौहान, श्री आनंद स्वरूप, डॉ. अहमद इकबाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.