श्री केदारनाथ में SDRF का त्वरित रेस्क्यू, दो श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल*
दिनांक 25 अप्रैल 2026 की रात्रि को पुलिस चौकी श्री केदार द्वारा समय 07:40 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि हेलीपैड के निकट एक व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब है। उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर अस्वस्थ व्यक्ति राहुल बेनीवाल (उम्र 20 वर्ष, निवासी दिल्ली) को रेस्क्यू कर विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तत्पश्चात SDRF को एक अन्य सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर परिसर में एक महिला का स्वास्थ्य खराब है। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने श्रीमती मधुबेन (उम्र 70 वर्ष), पत्नी श्री चिमन भाई कोरत (उम्र 78 वर्ष), निवासी गुजरात को सांस लेने में तकलीफ की स्थिति में पाया। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला को स्ट्रेचर के माध्यम से श्री केदार मंदिर परिसर से सुरक्षित बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद उत्तरकाशी: गंगोत्री क्षेत्रांतर्गत SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, अचेत व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल*
दिनांक 25 अप्रैल 2026 की रात्रि को समय 21:45 बजे पुलिस चौकी गंगोत्री से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि GMVN के एक कर्मचारी को सांस लेने में समस्या हो रही है। उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट गंगोत्री से उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान के नेतृत्व में तत्काल GMVN गेस्ट हाउस, गंगोत्री के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम द्वारा गौमुख मार्ग पर भोजवासा स्थित GMVN गेस्ट हाउस में पाया गया कि प्रबंधक श्री कैलास रावत (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी धराली पट्टी ठकराल, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी अचेत अवस्था में हैं।
SDRF टीम द्वारा कठिन एवं दुर्गम पैदल मार्ग पर अथक प्रयास करते हुए उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोत्री पहुंचाया गया।
.png)

एक टिप्पणी भेजें