Halloween party ideas 2015

 प्रिय नागरिकों,

जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।

आपकी सही और पूरी जानकारी से ही सरकार बेहतर योजनाएं बना पाती है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास में सहायक होती हैं।

डोईवाला:



 दिनांक 20 अप्रैल 2026 को श्री नरेंद्र सिंह नेगी  अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद  डोईवाला द्वारा अपनी स्वगणना कराई गई। उत्तराखंड राज्य में दिनांक 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक जनगणना के प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें मकान का सूचीकरण कार्य किया जाएगा भारत की जनगणना 2027 देश की 16 वीं जनगणना है और पहली बार डिजिटल माध्यम से की जा रही है देश का कोई भी नागरिक अपनी स्वगणना स्वयं कर सकता है जिसके लिए भारत सरकार द्वारा पोर्टल se.census.gov.in जारी किया गया है। उत्तराखंड में स्वगणना का कार्य दिनांक 24 अप्रैल तक ही किया जा सकता है। माननीय अध्यक्ष की स्वगणना  श्री एम0एल0 शाह अधिशासी अधिकारी द्वारा कराई गई।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.