Halloween party ideas 2015


 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

accident tehri chamba


मुख्यमंत्री श्री धामी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए  है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 वाहन लगभग 300 मीटर नीचे खाई में गिरा है। 02 घायल DH बौराड़ी लाये गए हैं। उपचार चल रहा है। खतरे से बाहर हैं। साइट PM के लिए DH से CHC चम्बा से स्वास्थ्य टीम रवाना।

आज दिनांक 23.04.2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना चंबा क्षेत्रान्तर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना चंबा पुलिस एवं SDRF टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। 02 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है।


*वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।

घटना के संबंध में  राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे है, जो ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के वापस घनसाली जा रहे थे। 04 शव सड़क में लाये गए।

घायल-

1- उत्तम पुत्र पुस्सू, उम्र 30, ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़।

2- अंकित पुत्र आशा लाल, उम्र 22, ग्राम नेलचामी, घनसाली।

दोनों घायल DH बौराड़ी में उपचाराधीन हैं।



Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.