*जनपद देहरादून: सड़क दुर्घटना में SDRF का त्वरित रेस्क्यू, ट्रक में फंसे युवक को सुकुशल रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल।*
आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 08:07 बजे कंट्रोल रूम देहरादून (CCR) के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि मोहबेवाला, आईएसबीटी क्षेत्र में एक कार एवं ट्रक आपस में टकरा जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं, जिसमें एक व्यक्ति ट्रक में फंसा हुआ है।
उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि कार में सवार व्यक्तियों को जिला पुलिस द्वारा पूर्व में ही अस्पताल भिजवा दिया गया था। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में फंसे व्यक्ति (जुनैद, निवासी बागपत) को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया तथा उसे उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
.png)


एक टिप्पणी भेजें