Halloween party ideas 2015

 

 


राहुल सिंह कार्की रहे प्रथम अब राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम


हरिद्वार:


भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के 'माय भारत' पोर्टल तथा एस.एम.जे.एन.पी.जी. कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आज जिला स्तरीय 'युवा संसद 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के 18 से 25 वर्ष के युवाओं ने 'आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख' विषय पर अपने प्रखर विचार रखे।

प्रमुख अतिथियों के विचार

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मेयर श्री मनोज गर्ग और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मनोज गर्ग ने युवाओं के जोश की सराहना करते हुए कहा, "आज का युवा सशक्त और विकसित भारत के प्रति समर्पित है।"

प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ये उभरती प्रतिभाएं भविष्य में विश्व पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम हैं। उन्होंने निरंतरता को ही सफलता की कुंजी बताया।

डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने आपातकाल के लोकतांत्रिक पहलुओं और व्यक्तिगत हितों के टकराव पर 

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निर्णायक मंडल ने पाँच विजेताओं का चयन किया, जो अब राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे:

प्रथम स्थान: राहुल सिंह कार्की कविता ने आपातकाल ने नक्शा बदल दिया था

द्वितीय स्थान: मान्या रावत ने इतिहास की भूलों से सीखने पर ज़ोर दिया 

तृतीय स्थान: साम्भवी श्रुति ने सिंहासन खाली करो जनता आती है

चतुर्थ स्थान: मोहन श्याम ने जब शब्दों पर पहरा हो तब लोकतंत्र पर खतरा है

पंचम स्थान: साक्षी राणा ने अब्राहम लिंकन की लोकतंत्र की परिभाषा पर विचार व्यक्त किए 

प्रतियोगिता को निष्पक्ष बनाने में डॉ. रामरतन खंडेलवाल, डॉ. धर्मेंद्र चौहान, वरिष्ठ पत्रकार संदीप रावत, डॉ. राधिका नागरथ और श्री विनय थपलियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. पूर्णिमा सुंदरियाल और डॉ. पल्लवी ने किया।

विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री धरम सिंह रावत ने बताया कि ये पाँचों युवा अब राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.