Halloween party ideas 2015

 

राम नवमी और दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी शुभकामनाएं


गुप्तकाशी/ रूद्रप्रयाग: 26 मार्च




श्री विश्वनाथ मंदिर परिसर  स्थित श्री भैरवनाथ मंदिर में जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आज राम नवमी एवं दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर  हवन यज्ञ, ध्वज बंधन  के साथ विधिवत पूजा-अर्चना का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)के आचार्यगण,अधिकारी कर्मचारी  श्रद्धालुजन मौजूद रहे।पूजा आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।


बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भैरवनाथ जी के  मंदिर का जीर्णोद्धार क्षेत्र की धार्मिक आस्था को और अधिक सशक्त करेगा तथा तीर्थ यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी।



बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी स्थित भैरव मंदिर में आज सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अनुष्ठान संपन्न हुये। श्रद्धालुओं ने भगवान भैरवनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।दानीदाता के सहयोग से भैरव नाथ जी  के  मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है।


इस दौरान तीर्थ पुरोहित समाज रूद्रपुर, हकहकूकधारी सांकरी,धर्माधकारी औंकार शुक्ला,  भैरवनाथ पश्वा अरविंद शुक्ला,बीकेटीसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, विश्राम गृह गुप्तकाशी प्रबंधक  भगवती प्रसाद सेमवाल, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल,आचार्य कृष्णानंद नौटियाल आनंद तिवारी, महावीर तिवारी, योगेश शुक्ला सहित सभी अधिकारी कर्मचारी श्रद्धालु जन स्थानीय जन-मानस मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.