Halloween party ideas 2015

 *एसडीआरएफ वाहिनी, जौलीग्रान्ट में छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के एम०बी०बी०एस० के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण।*


आज दिनाँक 19 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (CIMS), बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के एम०बी०बी०एस० प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी, जौलीग्रान्ट का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। यह भ्रमण उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव एवं जागरूकता प्रदान करना रहा।


भ्रमण के दौरान श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक, SDRF के निर्देशानुसार  निरीक्षक ट्रैनिंग श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीमों द्वारा छात्रों को आपदा की विभिन्न परिस्थितियों—जैसे बाढ़, भूकंप, भूस्खलन आदि में किए जाने वाले सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम द्वारा अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों का प्रदर्शन करते हुए उनके उपयोग एवं कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया गया। साथ ही मॉक ड्रिल के माध्यम से रेस्क्यू तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिससे छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने की प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त हुआ।


इसके अतिरिक्त छात्रों को आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार, घायल व्यक्तियों के सुरक्षित निकासी (evacuation) तथा टीम समन्वय के महत्व के बारे में भी अवगत कराया गया। एसडीआरएफ द्वारा आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता के साथ किए जाने वाले कार्यों की जानकारी पाकर छात्र अत्यंत उत्साहित एवं प्रभावित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.