Halloween party ideas 2015


देहरादून:


earth hpur today 28 march-2026


सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन  अनु सचिव, श्री राज्यपाल, राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड के से प्राप्त निर्देश के कर्म में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अवगत कराया  है कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के उज्जवल भविष्य के उद्देश्य से “Earth Hour” अभियान के अंतर्गत  28 मार्च 2026 को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों एवं लाइटों को बंद रखने का आह्वान किया गया है।


जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों, शासकीय/अर्द्धशासकीय कार्यालयों, निजी संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “अर्थ आवर” केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।


जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए आमजन को जागरूक किया जाए तथा कार्यक्रम का अक्षरशः अनुपालन कराया जाए।


जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय पर अपने घरों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों की अनावश्यक लाइटें बंद कर पर्यावरण संरक्षण के इस वैश्विक अभियान में सहभागी बनें और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।



Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.