• बीकेटीसी ज्योर्तिमठ कार्यालय में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की उपस्थिति में विदाई सम्मान समारोह आयोजित
ज्योर्तिमठ 1 फरवरी श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ज्योर्तिमठ में कार्यरत कार्यालय सहायक भगवती प्रसाद सती मंदिर सुरक्षाकर्मी उमेश नौटियाल शनिवार को अधिवर्षता आयु पूरी होने के पश्चात सेवानिवृत्त हो गये है।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस अवसर पर बीते शनिवार 31 जनवरी को देर शाम बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की उपस्थिति में ज्योर्तिमठ कार्यालय में दोनों कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित हुआ । कर्मचारियों के सम्मान स्वरूप माल्यार्पण पश्चात स्मृति चिह्न भेंट किया गया इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।
विदाई समारोह में बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समर्पित सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कप्रवाण,अवर अभियंता गिरीश रावत, वरिष्ठ सहायक जगमोहन बर्त्वाल, वरिष्ठ सहायक संतोष तिवारी लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता,अजय सती,प्रदीप बिष्ट, अनीता उनियाल, सुनीता सकलानी, रामप्रसाद थपलियाल, विकास सनवाल, आशीष नंबूदरी सहित सभी कर्मचारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।
.png)

एक टिप्पणी भेजें