आज प्रातः डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि साईं बाबा फाउंडेशन, चंदेश्वर नगर क्षेत्र में सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट ढालवाला से अपर उप निरीक्षक श्री विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम द्वारा फायर सर्विस के साथ संयुक्त रूप से त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आग की चपेट में फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति का विवरण निम्नवत है—
1- कमलेश चौहान पुत्र श्री पुत्तु सिंह, निवासी चंद्रभागा, ऋषिकेश।
उक्त व्यक्ति को घटना के दौरान हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज गया। SDRF टीम द्वारा फायर सर्विस के साथ समन्वय स्थापित कर आग पर नियंत्रण एवं रेस्क्यू कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
.png)

एक टिप्पणी भेजें