Halloween party ideas 2015


शुगर मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान हेतु रू0 485.46 लाख धनराशि की सातवीं किश्त जारी करने पर कृषकों में खुशी की लहर

डोईवाला:

7th payment  to farmers  by Sugarmill Doiwala ED Doiwala



डोईवाला शुगर कम्पनी लि०, डोईवाला द्वारा आज दिनांक 11.02.2026 को भिन्न भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2025-26 हेतु कृषकों द्वारा मिल में दिनांक 01.01.2026 से 07.01.2026 तक आपूर्ति किये गये गन्ने के भुगतान हेतु रू0 485.46 लाख धनराशि की सातवीं किश्त जारी की गई, जिसके अन्तर्गत डोईवाला शुगर मिल द्वारा सहकारी गन्ना विकास समिति, डोईवाला को रू0 235.36 लाख, देहरादून समिति को रू0 183.56 लाख, ज्वालापुर समिति को रू0 28.90 लाख, रुड़की समिति को रू0 26.85 लाख, दि पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति पाँवटा को रू0 4.06 लाख, दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति, पाँवटा को रू0 1.00 लाख एवं लक्सर समिति को रू0 5.73 लाख का भुगतान जारी किया गया, जिससे हजारों कृषक लाभान्वित होंगे।


श्री डी०पी०सिंह, अधिशासी निदेशक ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 प्रारम्भ होने के पश्चात अभी तक मिल स्तर से कुल रू0 3688.11 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान जारी किया जा चुका है, जिसके अन्तर्गत अब तक सहकारी गन्ना विकास समिति, डोईवाला को रू0 1650.47 लाख, देहरादून समिति को रू0 1002.57 लाख, ज्वालापुर समिति को रू0 394.47 लाख, रुड़की समिति को रू0 492.93 लाख, दि पाँवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति पाँवटा को रू0 70.04 लाख, दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति, पाँवटा को रू0 18.98 लाख एवं लक्सर समिति को रू0 58.65 लाख का भुगतान जारी किया गया है। अधिशासी निदेशक ने बताया कि मिल हित में कृषकों की सुविधा के लिए मिल स्तर से जो भी सकारात्मक कदम उठाये जा सकते हैं उसके लिए वे सदैव तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं।

अधिशासी निदेशक ने समस्त कृषकगणों से मिल में साफ-सुथरा ताजा, जड़ एवं अगोला रहित गन्ना शीघ्र आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। 

 कृषकगणों द्वारा शुगर मिल से गन्ना मूल्य भुगतान की सातवीं किश्त जारी होने पर हर्ष व्यक्त कर  मुख्यमंत्री धामी, उत्तराखण्ड सरकार एवं चीनी मिल के अधिशासी निदेशक श्री डी०पी० सिंह जी का आभार व्यक्त किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.