Halloween party ideas 2015

  एसडीआरएफ का त्वरित रेस्क्यू अभियान* 



दिनांक 26/02/2026 को डीसीआर अल्मोड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस चौकी ताकुला क्षेत्रांतर्गत बागेश्वर रोड पर बसौली के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई है।

 सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन (Brezza संख्या DL9CBH8402) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में कुल 08 व्यक्ति सवार थे, जो बारात से लौटते समय अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित एवं सुनियोजित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से ताकुला अस्पताल भिजवाया गया।

दुर्भाग्यवश, इस भीषण दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के शवों को जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु मुख्य मार्ग तक लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायलों का विवरण निम्नानुसार है –

1–जया देवी पत्नी महेश, उम्र 25 वर्ष, निवासी बागेश्वर।

2–गोपाल आर्य पुत्र शेर राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी कांडें (ताकुला)।

3–संजय, उम्र 21 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला।

4–महेश आर्य पुत्र जसवंत, उम्र 25 वर्ष।

5–अर्जुन कुमार पुत्र केशव राम, उम्र 36 वर्ष, निवासी दिल्ली।


मृतकों का विवरण निम्नानुसार है –

1–मंजू देवी पत्नी गोपाल राम, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला।

2–दिनेश चंद्र पुत्र तिल राम, उम्र 50 वर्ष।

3–रोहन पुत्र महेश आर्य, उम्र 11 माह।


Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.