Halloween party ideas 2015

 40 वीं वाहिनी पीएसी में 03 दिवसीय 23वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर, एंटी एवं डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता वर्ष-2025 का शुभारंभ।


हरिद्वार:



23वीं प्रादेशिक जनपदीय/वाहिनी पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर, एंटी एवं डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता -2025

प्रतियोगिता वर्ष-2025 का शुभारंभ 40वी वाहिनी पीएसी के प्रांगण में बैंड की मधुर धुन के मध्य मुख्य अतिथि श्रीमती तृप्ति भट्ट IPS सेनानायक महोदय 40वीं वाहिनी पीएसी (हरिद्वार) उप सेनानायक श्रीमती मनीषा जोशी, सहायक सेनानायक श्री राकेश रावत की उपस्थिति में किया गया।


तत्पश्चात् उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी, द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती तृप्ति भट्ट IPS, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी को मोमैन्टो भेंट कर उनकी उपस्थित हेतु आभार व्यक्त किया गया।

तीन दिनों तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से उत्तराखण्ड पुलिस/पीएसी/आईआरबी की कुल 17 टीमों के 118 पुरुष प्रतिभागी, 17 महिला प्रतिभागी कुल 135 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।  



इस अवसर पर शिविरपाल श्री आदेश कुमार एवं दलनायक श्री राकेश कुमार, दलनायक श्री कमल सिंह सजवान, सूबेदार सैन्य सहायक श्री मंगल सिंह, सहायक शिविर पाल पीतांबर दत्त नौटियाल एवं 40वीं वाहिनी प्लाटून कमांडर श्री जाहुल हसन, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा जनपदों के समस्त टीम मैनेजर व अन्य अधिकारी/कर्मचारिगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.