Halloween party ideas 2015

 देहरादून:


theft in dispensry road to paltan market


 अगर आप पलटन बाजार में घूमने या अथवा सामान खरीदने के लिए जा रहे हैं तो कृपा कर सावधान हो जाइए क्योंकि वहां पर चोरियों की वारदात बढ़ती जा रही है।

 किसी का पर्स किसी का जरूरी दस्तावेज और किसी का खरीदा हुआ सामान तक भी चोर नहीं छोड़ रहे हैं ।

 कोई भी व्यक्ति  या महिला चुपके से से भी चोरी कर चला जाता है आम जनता इधर-उधर देखती रह जाती है ।

यही नहीं उन्हें कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है ।दुकानदारों का यहां तक कहना है कि सभी सामान निकालने के बाद  पर्स रात को कूड़े के देर में फेंक दिए जाते हैं और सुबह सब दिखते है। 

सवाल यह उठता है कि चोरी करने वाले कोई भी चोर क्यों कैमरे की नजर में नहीं आते ?

क्यों, मित्र पुलिस की नजर में नहीं आते? इसका जवाब सिर्फ  पुलिस और प्रशासन के पास है।

 ऐसी ही घटना रविवार को पलटन बाजार में हुई कल 21 दिसंबर को दोपहर दो- ढाई बजे के करीब ग्राम दूधली से भूतपूर्व सैनिक के परिजन खरीदारी करने पहुंचे जहां खरीदारी करते हुए अचानक डिस्पेंसरी रोड की तरफ उनका पर्स चोरी कर कर लिया जाता है।

 जिसमें  उनके  आधार कार्ड दस्तावेज और जरूरी सामान रूपए पैसे  यहां तक कि कैंटीन कार्ड भी थे। महिला होने के नाते उन्होंने इधर-उधर खड़े हुए पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई । जिससे उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

 तब उन्होंने  लगभग 20 मिनट  बाद एक  शिकायती पत्र पुलिस निकटतम पुलिस चौकी में दिया जिस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है. उनके यहां तक कहना है कि इस समय पर अनेक लोग अपना सामान चोरी हो जाने की शिकायत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सिर्फ उन्हें यह आश्वासन देकर की कर भेज दिया गया कि समान मिलने पर  तो आपको बता  देंगे। 

 



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.