Halloween party ideas 2015

जनपद टिहरी- नरेन्द्रनगर क्षेत्रान्तर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड की 05 टीमें मौके के लिए रवाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना  के समाचार को अत्यंत दुःखद बताया है,उन्होंने कहा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 


हादसे में घायलों को जिला प्रशासन और SDRF द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है, साथ ही गंभीर रूप से घायलों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है। इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हूँ। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

bus fall down in ditch


आज दिनांक 24 नवंबर 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा SDRF वाहिनी नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। बस में 30–35 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई।


सूचना प्राप्त होते ही सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF की कुल 05 टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की जा चुकी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 29 यात्री सवार थे।

दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। अन्य सभी घायलों को SDRF टीम द्वारा सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

टीम का रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी यात्री बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। यात्रियों की स्थिति इस प्रकार है कल 29 यात्री में से 3 एम्स में भर्ती हैं चार नरेंद्र नगर 17 नॉर्मल मामूली चोट जी ने आई है और पांच की मृत्यु हुई है कुल मिलाकर 29 यात्री बस में सवार थे जिनके नाम इस प्रकार है


घायलों का विवरण:- 

1-नरेश चौहान पुत्र हीरालाल नि0 222 सर्वोधा अपार्ट, सेक्टर 7, प्लॉट न० 13 द्वारका दिल्ली उम्र 69 वर्ष

2-दीक्षा पत्नी गौरव शर्मा नि० अम्बाला सिटी उम्र 50 वर्ष

(रेफर एम्स)

3-बालकृष्ण पुत्र प्रतापचन्द आनन्द नि० बी-26 चैतन्य पार्क बराड़ रोड़ जिटोरिया गुजरात उम्र 63 वर्ष

4- दीपशिखा पत्नी विकास नि0 501 सिल्वर सिटी, जीसपुर पंजाब उम्र 49 वर्ष (रेफर एम्स)

5-प्रशान्त ध्रुव पुत्र रविकान्त नि० अहमदाबाद गुजरात उम्र 71 वर्ष

6- प्रतिमा ध्रुव पत्नी प्रशान्त ध्रुव नि० अहमदाबाद गुजरात उम्र 70 वर्ष

7-माधुरी पत्नी शिवकुमार नि0 207/208 ए विंग व्यू यूलिप बिल्डिंग महावीर नगर कांजीयली वेस्ट मुम्बई उम्र 55 वर्ष

(रेफर एम्स)

8-शिवकुमार शाह पुत्र भुन्ने लाल नि० महावीर नगर कांजीवली वेस्ट मुम्बई 59 वर्ष

(देखरेख हेतु एम्स)

9-अर्चित गोयल पुत्र अमित प्रकाश नि० ईडन 38-501 पवई मुम्बई उम्र 52 वर्ष

10-राकेश पुत्र गिरिजा प्रसाद नि० वाराणसी उ०प्र० उम्र 55 वर्ष (रेफर एम्स)

11-शम्भू सिंह पुत्र नारायण सिंह नि० खाण्डगाँव उम्र 60 वर्ष

12-चैतन्य जोशी पुत्र नानदेव नि० अहमदाबाद गुजरात उम्र 60 वर्ष (रेफर एम्स)

13-विनोद कुमार पण्डे पुत्र व्यास पाण्डे नि० मोतिहारी बिहार उम्र 55 वर्ष


*मृतकों का विवरण:-*


1- अनीता पत्नी नरेश चौहान नि0 222 द्वारिका दिल्ली।

2- आशु त्यागी पत्नी प्रदीप कुमार उम्र 51 वर्ष नि0 रणखंडी रोड, धलौला सहारनपुर उ0प्र0। 

3- नमिता प्रबोध काले उम्र 58 वर्ष नि0- 227 पुष्पक रामनगर कैम्पस यूनिवर्सिटी नागपुर महाराष्ट्र।

4- अनुजा वेंकटरमन पुत्री वेंकट उम्र 48 वर्ष नि0 बैंगलुरु। 

5- पार्थ सारथी मधुसूदन जोशी पुत्र मधुसूदन जोशी उम्र 70 वर्ष नि0- ईशावास्लयम खत्री पोल, बाजवाडा,बडोदरा गुजरात।

बाकी सभी यात्री सामान्य है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.