Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गोद लिए गए चमोली स्थित आदर्श ग्राम सारकोट में मुख्यमंत्री का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। सारकोट के ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान सुश्री प्रियंका नेगी के नेतृत्व में एक स्थान पर एकत्र होकर भजन कीर्तन, एवं ग्राम देवता के मंदिर में पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। 

bay wishes to Dhami

birthday wishes to CM dhami yuva sankalp trending



बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के सारकोट गांव गोद लेने के बाद यहां की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा गांव में स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के द्वार खुले हैं। महिलाओं ने  मुख्यमंत्री को अपना भाई बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक भाई, बेटे के रूप में सारकोट ग्राम की सेवा की है, जिसके लिए ग्रामवासी उनके आभारी हैं। 

प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा एवं जनकल्याण के कार्यक्रम सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किए गए। विभिन्न जिलों में आमजन ने जरूरतमंदों की सेवा, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, रक्तदान शिविर  जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून पहुंच कर शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर श्री कोश्यारी ने मुख्यमंत्री श्री धामी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा जनसेवा के पथ पर निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए जो संकल्प लिया है, वह प्रेरणादायक है।


मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी श्री कोश्यारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा से उनके मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी जैसे वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और अनुभव उन्हें जनसेवा के कार्यों में ऊर्जा प्रदान करता है।

*जन्मदिवस पर प्राकृतिक आपदा के मोर्चे पर जूझते रहे मुख्यमंत्री धामी*


*मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस में जुड़े लोगों से भी किया वर्चुअल संवाद*


*सुबह ही देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने निकले सीएम धामी*


16 सितंबर को अपने 50वें जन्मदिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सुबह से ही प्रदेश में आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर जूझते नजर आए। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने सुबह ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिन पहले ही मंगलवार 16 सितम्बर को पड़ने वाले अपने जन्मदिवस अवसर पर किसी प्रकार का उत्सव या औपचारिक आयोजन नहीं करने का निर्णय ले चुके थे। मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा के साथ मनाने की घोषणा करते हुए, समर्थकों से भी सादगी का पालन करने की अपील की थी। इधर, मंगलवार तड़के से ही प्रदेश में कई जगह आपदा की सूचना आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जन्मदिन की खुशियों को भूलकर, आपदा प्रबंधन में व्यस्त हो गए। मुख्यमंत्री ने तड़के ही जिलाधिकारियों से आपदा से हुए, नुकसान का विवरण पूछा। साथ ही नौ बजे से पहले ही देहरादून में मालदेवता क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर पर चढ़कर, नुकसान का जायदा लिया, साथ ही प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।  


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास से प्रदेशभर की सभी तहसीलों में आयोजित तहसील दिवस कार्यक्रमों में वर्चुअल प्रतिभाग कर जनता से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच है तथा सरकार का लक्ष्य है कि हर शिकायत का तय समय में निस्तारण हो। 




*प्रधानमंत्री सहित दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं*


प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने शुभकानाए संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल खट्टर, डॉ मनसुख मांडविया, उत्तराखंड के राज्यपाल लेज (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, एमपी के सीएम डॉ मोहनलाल यादव, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई अन्य दिग्गजों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकानाएं प्रेषित की हैं।

---


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.