ऋषिकेश:
नगर निगम ऋषिकेश द्वारा मानसून पूर्व तैयारियों के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र मे सभी बड़े एवं छोटे नालों की सफाई का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत वार्ड गीता नगर , अपर गंगानगर तथा मनसा देवी मे नालों की सफाई संबंधित वार्ड मेंबर की देखरेख में की जा रही है। यह अभियान नगर निगम ऋषिकेश के सभी प्रमुख नालों की सफाई के लिए चलाया जा रहा है ताकि मानसून के दौरान जल भराव की समस्या का निस्तारण किया जा सके। साथ ही डेंगू एवं मलेरिया रोकथाम भी हो सके।
इस अभियान में श्री दिनेश रावत पार्षद गीता नगर, श्रीमती पायल बिष्ट पार्षद अपर गंगानगर तथा श्री विनोद नाथ पार्षद मनसा देवी के साथ श्री अभिषेक मल्होत्रा श्री अमित नेगी श्री सुभाष सेमवाल सफाई निरीक्षक तथा श्री अमन कुमार सहायक नगर आयुक्त इस कार्य को फील्ड स्तर पर कर रहे हैं ।
शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि विगत वर्ष भी नगर निगम द्वारा सभी बड़े एवं छोटे नालों की सफाई मानसून से पहले करवा ली थी जिस कारण मानसून सत्र के दौरान कोई भी जल भराव की घटना नहीं हुई तथा डेंगू की रोकथाम में बहुत अधिक सफलता प्राप्त हुई थी। इसी के दृष्टिगत इस वर्ष भी यह कार्य जोर-जोर से किया जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें