Halloween party ideas 2015

जनपद रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत कुण्ड के पास बोलेरो वाहन पर पहाड़ी से गिरे पत्थर – SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन* 

stone on bolero in ukhimath


आज दिनांक 30.05.2025 को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुंड के पास एक वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए हैं  जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।


सूचना मिलते ही पोस्ट अगस्तमुनि से SDRF टीम उप निरीक्षक भगत कंडारी के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई


 महिंद्रा बोलेरो (वाहन संख्या UK 07 TD-9036) पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण उसमें चालक सहित सवार छह लोगों में से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए , तीन अन्य को सामान्य चोटें आई , जबकि वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी  अस्पताल अगस्तमुनि भिजवाया गया। वहीं, मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 *गम्भीर घायल* 

1- शैलेश कुमार यादव पुत्र मोहन लाल यादव,उम्र 24 वर्ष 

2- लक्ष्मण पुत्र धनीराम यादव, उम्र 24 वर्ष 


 *सामान्य घायल* 

1- ओंकार सिंह राजपूत पुत्र विरेन्द्र सिंह, उम्र 25 वर्ष 

2- दिपेश यादव पुत्र गोविन्द यादव, उम्र 19 वर्ष 

3- चित्रांश साहू पुत्र ओंकार साहू, उम्र 24 वर्ष


उपरोक्त सभी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।

: *मृतक* 

राजेश सिंह रावत पुट श्री राय सिंह रावत निवासी लंब गांव टिहरी गढ़वाल उम्र 38 वर्ष वाहन चालक

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.