Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश :

MLA Rishikesh participated in hanuman janmotsav


भारतीय जनता पार्टी के संगठन की ओर से आयोजित बूथ चलो अभियान के क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। 

इस दौरान विस्थापित कॉलोनी के शिव मंदिर में सफाई अभियान भी चलाया।


शनिवार को विस्थापित कॉलोनी में बूथ संख्या 70 व 71 में भाजपा का बूथ चलो अभियान चलाया गया। इसमें डॉ अग्रवाल के कहा कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।

 इसमें नियम, अनुशासन और कर्मठ कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान होता है। 


डॉ अग्रवाल ने कहा कि एक राजनैतिक पार्टी होने के नाते हम सबका दायित्व है कि समाज को सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करवाना। कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। 

जिसका लाभ अंत्योदय परिवारों को शतप्रतिशत मिले, उसके लिए हमें जनता और सरकार के बीच सेतु बनने का काम करना है।


डॉ अग्रवाल ने कहा कि राजनैतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते हमारे इन प्रयासों का आशीर्वाद, पार्टी को आने वाले पंचायत चुनावों में मिलना तय है। कहा कि यूसीसी, नारी सशक्तिकरण, नारी आरक्षण, किसान भाइयों के लिए स्वरोजगार योजना, युवाओं के लिए नकल विरोधी कानून, दंगा नियंत्रण कानून, भू कानून जैसे महत्वपूर्ण बिल धामी सरकार लेकर आई है। 

इसका लाभ जनता को मिले, इसके लिए लोगों तक जानकारी पहुचानी होगी।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सफाई आयोग के सदस्य राकेश परचा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवान, पार्षद पुष्कर बंगवाल, राजेश कुमार, जगत सिंह नेगी, सुमित थपलियाल, हीरा बल्लभ जोशी, बूथ अध्यक्ष अंकित चौहान, राम सिंह पंवार, अभिषेक रावत, सुधा असवाल, आशीष गैरोला, विशाल शाही, रवि थपलियाल, निरपाल सिंह, दीपक गुप्ता, संजय वर्मा, पुष्पा शर्मा, विकास नेगी, मुन्नी ध्यानी, कमला, विमला पंवार, सत्येश्वरी देवी, भुवनेश्वरी, सुमन, बीनू आदि उपस्थित रहे।


शिव मंदिर में चलाया सफाई अभियान

ऋषिकेश:


 भाजपा संगठन के मंदिर सफाई अभियान के तहत विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विस्थापित कॉलोनी के शिव मंदिर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि इस अभियान से अधिक से अधिक जुड़े और अपने आसपास के मंदिरों में सफाई अभियान चलाएं।




हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिभाग करते किया। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस मौैके पर हनुमान मंदिर में माथा टेककर डा. अग्रवाल ने प्रदेश की खुशहाली व उन्नति की कामना की। साथ ही मौजूदा हनुमान भक्तगणों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई भी दी। 


शनिवार को पूर्व मंत्री डा. अग्रवाल ने श्री वैष्णव संत सेवा आश्रम मायाकुंड में आयोजित सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया। यहां सभी को श्री हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देने के बाद मंत्री डा. अग्रवाल ने मायाकुंड में ही मनोकामना सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में हनुमान जी की वृहत आकार की मूर्ति के दर्शन किए। इस दौरान प्रदेश की खुशहाली व उन्नति की भी कामना की गई। यहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया।


यहां के बाद डॉ अग्रवाल ने सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग़ किया। यहां हनुमान जन्मोत्सव की लोगों को बधाई दी। साथ ही हनुमंतपुरम तथा देहरादून रोड स्थित एक कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ में प्रतिभाग़ किया।


इस मौके पर मेयर शंभू पासवान, पूर्व प्रधान सागर गिरी, सचिन अग्रवाल, वीरेंद्र भारद्वाज, अंशुल अरोड़ा, एकांत गोयल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.