केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के पूज्य पिताजी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान जी के निधन पर आज सीएम उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने ओडिशा स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
स्व. देवेन्द्र प्रधान जी का संपूर्ण जीवन जनसेवा और पार्टी को सशक्त बनाने हेतु समर्पित रहा। भाजपा के विस्तार एवं राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय हैं।
ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
एक टिप्पणी भेजें