Halloween party ideas 2015


आज का राशिफल

*दिनांक:- 14/01/2025, मंगलवार*

प्रतिपदा, कृष्ण पक्ष, 

माघ 

Rashifal today 14 jan 2025


*💮🚩    विशेष जानकारी   🚩💮*


 * सूर्य मकरे 08:54 पर 


*मकर संक्रांति पर्व मध्यान (कुम्भ स्नान दान)


*पोंगल पर्व 


*युगल दर्शन श्री राधावल्लभ जी 


*💮🚩💮   शुभ विचार   💮🚩💮*


अतिरूपेण वै सीता अतिगर्वेणः रावणः ।

अतिदानाब्दलिर्बध्दो ह्यति सर्वत्र वर्जयेत् ।।

।। चा o नी o।।


 आत्याधिक सुन्दरता के कारन सीताहरण हुआ, अत्यंत घमंड के कारन रावन का अंत हुआ,  अत्यधिक दान देने के कारन रजा बाली को बंधन में बंधना पड़ा, अतः सर्वत्र अति को त्यागना चाहिए.


*🚩💮🚩  सुभाषितानि  🚩💮🚩*


गीता -:  क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग अo-13


ज्ञेयं यत्तत्वप्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वामृतमश्नुते ।,

अनादिमत्परं ब्रह्म न सत्तन्नासदुच्यते ॥,


जो जानने योग्य है तथा जिसको जानकर मनुष्य परमानन्द को प्राप्त होता है, उसको भलीभाँति कहूँगा।, वह अनादिवाला परमब्रह्म न सत्‌ ही कहा जाता है, न असत्‌ ही॥,12॥,


*💮🚩   दैनिक राशिफल   🚩💮*


देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।


🐏मेष

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।


🐂वृष

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।


👫मिथुन

जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🦀कर्क

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।


🐅सिंह

पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।


🙍‍♀️कन्या

जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें।


⚖️तुला

धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।


🦂वृश्चिक

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।


🏹धनु

शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


🐊मकर

धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।


🍯कुंभ

पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।


🐟मीन

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।


हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। उत्तर भारत में जहां इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। वहीं, असम में इस दिन बिहू और दक्षिण भारत में इस दिन पोंगल मनाया जाता है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन होते हैं। साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य देव इस दिन ही मकर राशि में प्रवेश करते हैं, मतलब वह अपने पुत्र शनि के घर में प्रवेश करते हैं। वहीं इस दिन दान, स्नान का भी विधान है। इस दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।


साथ ही इस दिन जहां अनाज का दान करने से पुण्य मिलता है। तो वहीं खिचड़ी और गुड़-तिल का दान करना भी लाभकारी होता है।


राशि अनुसार करें इन वस्तुओं का दान:


मेष राशि: इस राशि पर मंगल देव का आधिपत्य है। इसलिए इस राशि के जातकों को स्नान के बाद तिल, मिठाई, खिचड़ी, रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल और ऊनी वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल देव का आशीर्वाद बना रहेगा।


वृष राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन उड़द दाल की खिचड़ी, काली उड़द, सरसों का तेल, काला कपड़ा, काला तिल आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र देव की कृपा प्राप्त होगी।


मिथुन राशि: ​इस राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर गरीबों को खिचड़ी, काला तिल, छाता, उड़द, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल दान करना चाहिए। साथ ही आप हरी चीजों का दान कर सकते हैं।


कर्क राशि: कर्क राशि वालों को इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी, चने की दाल, पीला कपड़ा, साबुत हल्दी, पीतल के बर्तन, फल आदि का दान करना चाहिए। कर्क राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के लोग सफेद चीजों का भी दान भी कर सकते हैं।


सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के बाद मसूर की दाल, खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक आदि दान करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद बना रहेगा।


कन्या राशि: इस राशि के लोगों को मकर संक्रांति पर सुबह स्नान करने के बाद गरीबों को साबुत मूंग, हरे कपड़े, खिचड़ी, मूंगफली आदि दान करना चाहिए। आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के जातक हरे रंग की वस्तुओं का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।


तुला राशि: मकर संक्रांति के दिन तुला राशि के जातक खिचड़ी, फल, मिश्री, गरम कपड़े आदि का दान गरीबों में करना चाहिए। तुला राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है, इसलिए इस राशि के जातक शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको सुख- समृद्धि की प्राप्ति होगी।


वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को मकर संक्रांति पर स्नान के बाद गरीबों में खिचड़ी, कंबल, तिल-गुड़ आदि का दान करना चाहिए। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं, इसलिए इस राशि के लोग लाल रंग की वस्तुओं का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से मंगल देव और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होगी।


धनु राशि: धनु राशि के जातकों को मकर संक्रांति वाले दिन मूंगफली, तिल, लाल चंदन, लाल कपड़ा किसी गरीब ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करना चाहिए। धनु राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए इस राशि के लोग कोई शास्त्र पुस्तक भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से गुरु ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


मकर राशि: आपकी राशि में ही सूर्य का गोचर होता है। इस दिन मकर राशि वालों को खिचड़ी, कंबल, कपड़े आदि का दान देना चाहिए। साथ ही मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है, इसलिए इस राशि के लोग तेल, काला छाता का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


कुंभ राशि: इस राशि के जातक मकर संक्रांति पर शुद्ध गाय के घी का दान करें। साथ ही इसके अलावा खिचड़ी का दान करना भी शुभ फलदायी साबित होगा। कुंभ राशि पर शनि देव का आधिपत्य हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को काली वस्तुओं का दान करना चाहिए।


मीन राशि: इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन चने की दाल और तिल का दान करें तो शुभ रहेगा। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है, इसलिए इस राशि के लोग पीली वस्तुएं और कोई शास्त्र पुस्तक दान करें, तो अक्षय फल प्राप्त होगा। साथ ही गुरु ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होगा।


🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺

*आचार्य  पवन  पाराशर (वृन्दावन)*



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.