Halloween party ideas 2015

 देहरादून ;



 मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन  अधिकारी अभिनव शाह ने नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका डोई0वाला, नगर पालिका मसूरी, नगर पंचायत हर्बटपुर, नगर पालिका विकासनगर, व नगर पंचायत सेलाकुई के लिए दिव्यांगजनों की आवागमन सुविधा हेतु वाहनों को हरी  झण्डी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम देहरादून के लिए वाहन कल रवाना होंगे।


नागर निकाय चुनाव  में जनपद देहरादून में दिव्यांग मतदाताओं को सुगमता से मतदान कराए जाने हेतु जनपद के नगर निगम/ नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को मतदान में सहायता हेतु 23 वाहन अधिकृत किये गये है, जिनमें दिव्यांगजनों की सहायता हेतु व्हील चेयर व कार्मिक तैनात किये गये है जो कन्ट्रोल रूम से, आर.ओ./ए.आर.ओ.,  बी.एल.ओ. एवं अन्य से सूचना प्राप्त होने पर दिव्यांगजनों को मोबाईल वेन के माध्यम से सहायता उपलब्ध करायेगें।  


 देहरादून नगर निकाय चुनाव 2025 नगरपालिका परिषद डोईवाला की समस्त 59 पोलिंग पार्टी पुलिस सुरक्षा में अपने गंतव्य को वितरण केंद्र से रवाना हो गयी है वितरण के अंतिम सत्र में मा0 राज्य निर्वाचन आयुक्त महोदय द्वारा भी उक्त वितरण केंद्र का निरीक्षण भी किया गया है।।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.