Halloween party ideas 2015

देहरादून:

BJP mayor candidate campaigning through sankalp patr


महानगर देहरादून में आज युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा के महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल प्रचार हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया। 


युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महापौर प्रत्याशी के लिए एक युवा चेहरा दिया है युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में प्रत्येक युवा वर्ग में जाकर बाइक रैली के माध्यम से प्रचार में लगा है और घर-घर जाकर भी अपने महानगर देहरादून के युवाओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है।


रैली में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा विपुल मंडोली आशीष रावत अर्चित डाबर अंशु चावला पंकज शर्मा पारस गोयल प्रगति रावत तरुण जैन साक्षी शंकर कार्तिक जेटली आदर्श वर्मा शुभम भंडारी नवीन कुमार मन्नू कुमार कई सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 



भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल  ने सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं कैंट विधानसभा विधायक श्रीमती सविता कपूर  के नेतृत्व में अनेक जगह पर जनसभाएं जनसंपर्क किया गया।


सहसपुर विधानसभा में वार्ड 91 प्रत्याशी सुमन बुटोला वार्ड 92 में प्रत्याशी अनिल नौटियाल वार्ड 93 में प्रत्याशी श्रीमती किरण मैं जनसभाएं आयोजित की गई


जनसभाओं के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी और पुष्कर सिंह धामी  की सरकार ने लगातार प्रदेश में विकास की लहर को बनाते हुए जन कल्याण योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ देने का काम कर रही है हमारी सरकार जनता को सुरक्षा देते हुए उनके प्रति चिंतित भाव से कई नियमों को लाकर जनता को सुरक्षित रखने का काम किया है आज सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत मेरी माता बहनों का अपार स्नेह देखकर मैं कह सकता हूं कि इस विधानसभा से हमारे सभी प्रत्याशी जीतकर आएंगे और सौरभ थपलियाल को अधिक से अधिक मतों से विजई बनाएंगे।

 प्रदेश की  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने महानगर नगर निगम चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है मुख्यमंत्री  ने कहा है कि आने वाले समय में प्रत्येक वार्ड में युवाओं के लिए ओपन जिम हर वार्ड को ग्रीन वार्ड बनाएंगे साथी देहरादून नगर निगम क्षेत्र में दून दर्शन टूरिज्म विजन प्लान के तहत प्रमुख स्थलों को चिन्हित करते हुए हेरिटेज सर्किट बनाएंगे हमारी सरकार देहरादून नगर निगम में सम्मिलित नए क्षेत्र के निवासियों को अतिरिक्त करो से छूट देंगे।

नगर निगम क्षेत्र में मिशन सर्व आवास के तहत झुग्गी झोपड़ियां का पुनर्विकास एवं नियमितीकरण करेंगे। साथ ही शहर की सुरक्षा के लिए हर स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाकर स्मार्ट पोल, तार एवं गड्ढा मुक्त सड़कें आदि अनेक कार्य हमारी प्राथमिकता रहेगी।


कार्यक्रम में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयामो के साथ काम किया है सहसपुर विधानसभा का प्रत्येक व्यक्ति आज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है मुझे विश्वास है कि हमारे विधानसभा से अधिक से अधिक मतों से सौरभ थपलियाल को विजई बनाएंगे।


कैंट विधायक सविता कपूर ने भी भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल एवं सभी वार्डों के प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की और कहा कि कैंट विधानसभा स्वर्गीय हरबंस कपूर  की विधानसभा है जिन्होंने लगातार समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए कार्य किया है और इस विधानसभा को विकास की दृष्टि में आगे बढ़ाया है आने वाले समय में हमारी सरकार कैंट विधानसभा की प्रत्येक समस्या के लिए खड़ी है और मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं अपनी विधानसभा के सभी वार्डों को आदर्श वार्ड बनाकर विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए कार्य करू।


कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रदेश और हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें एक युवा मुख्यमंत्री का नेतृत्व प्राप्त हुआ है हमारे प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने लगातार अपने कार्यकाल में अभी तक जितने भी निर्णय लिए हैं वह सब निर्णय जनता को समर्पित हैं जनता के लिए हैं उनका एक ही लक्ष्य है कि उत्तराखंड राज्य देश में विकास की दृष्टि से सबसे आगे रहे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगातार अपने कार्य के दम पर लोगों के दिलों में जगह बनाई है मेरा संकल्प है कि आने वाले समय में महानगर देहरादून को स्वच्छ हरित दून के रूप में विकसित करूं।



कार्यक्रम में चुनाव संयोजक जोगिंदर पुंडीर सह संयोजक श्याम अग्रवाल विनय गोयल आदित्य चौहान सुमित पुंडीर दर्शन सिंह रावत अनिता सिंह बबलू बंसल मोहित शर्मा महेंद्र कौर कुकरेजा रेनू खेल बबीता गुप्ता किरण नौटियाल विपिन खंडूरी आशीष शर्मा संदीप बिजलवान पूनम शर्मा भावना शर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 



अनुसूचित समाज द्वारा किया गया भाजपा महापौर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल का स्वागत एवं सौरभ थपलियाल  मेयर प्रत्याशी भाजपा ने कहा की बस्ती वासी कांग्रेस के भ्रम जाल में ना आए, भाजपा ने अध्यादेश लाकर मलिन बस्ती वासियों को दिया संरक्षण। 

 नगर निगम देहरादून के अंतर्गत आने वाली अनुसूचित जाति मलिन बस्तियों के प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक भगवत प्रसाद मकवाना पूर्व राज्य मंत्री ने बताया कि भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी श्री सौरभ थपलियाल जी एवं सभी 100 पार्षदों को विजयी बनाने हेतु अनुसूचित बस्तियों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक का आयोजन करके बस्ती वासियों एवं अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा दिया गया सौरभ थपलियाल एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को समर्थन दिया। भगवत प्रसाद मकवाना एवं अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं द्वारा भाजपा मेयर प्रत्याशी श्री सौरभ थपलियाल को पगड़ी एवं माला पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

         बैठक को संबोधित करते हुएं भगवत प्रसाद मकवाना ने बस्तियों के शीघ्र नियमितीकरण किए जाने, निकाय चुनाव में विजय होने पर प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती देने वाले सफाई कर्मचारियों कई वर्षों से काम कर रहे हैं उनके लिए समुचित व्यवस्था बनाना। सौरभ थपलियाल के समक्ष रखी मांग । मकवाना ने यह भी कहा कि अनुसूचित समाज मोदी जी और धामी जी के नेतृत्व में आस्था रखता है तथा भाजपा प्रत्याशी को अपना पूरा समर्थन देता है। 

   सौरभ थपलियाल ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में भी भाजपा सरकार ने बस्ती वासियों को संरक्षण देने हेतु और वर्तमान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अध्यादेश लाकर बस्तियों को सुरक्षित करने का काम किया है वह मेयर बनने पर बस्तियों के नियमितीकरण हेतु सार्थक प्रयास करेंगे तथा सफाई कर्मियों की कमी को भी दूर किया जाएगा ताकि देहरादून को स्वच्छ बनाया जा सके स्वच्छ दून, हरित दून, विकसित दून बनाना उनका लक्ष्य है बस्ती वासियों को कांग्रेस के भ्रम जाल में नहीं फंसना चाहिए कांग्रेस ने सदैव अनुसूचित जाति को वोट बैंक समझा उनका विकास नहीं किया उनको न्याय नहीं दिया मोदी जी और धामी की भाजपा सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित सरकार है डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है तीसरा इंजन जुड़ने पर विकास और अधिक तेजी से होगा यह हमारी प्राथमिकता होगी। 

     नगर निगम देहरादून के चुनाव संयोजक जोगेंद्र पुंडीर ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है मोदी जी का नारा है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास धामी सरकार भी सभी के हित में निरंतर विकास कार्य कर रही है हम राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए भाजपा मजबूती से कार्य कर रही है अनुसूचित समाज का विकास भारतीय जनता पार्टी के शासन में सुरक्षित है। 

          कार्यक्रम में डॉ बबीता सहोत्रा  भाजपा  दयाराम जाटव विशाल कुमार  अतुल सोनकरअर्जुन राजेश राजोरिया जगराम सिंह रिटायर्ड डीएसपी पूर्व मनोज जाटव पार्षद प्रत्याशी श्री दीप चरण पार्षद प्रत्याशी श्री योगश घाघट, पुर्व पार्षद नीतू वाल्मीकि तृप्त जाटव  सीमा चंचल राजीव राजौरी मदन वाल्मीकि विशाल अनंत महानगर  प्रमोद नाहर, दौलत मकवाना दिनेश चमन  राकेश वाल्मीकि  विनोद घाघट अनिल खजवाल  संयम कुमार आईटी  राजेश सोनकर बिट्टू विपिन चंचल  अनिका छेत्री  संजू वाल्मीकि  संजय खरे  राजेंद्र मचल अनिल कुमार गौतम राजा, अशोक कुमार सनी कुमार मुकेश कुमार  रमेश अमन कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष युवा वाल्मीकि मोर्चा, सुरेश कुमार सुधीर कुमार विवेक बिरला संजय खरे निखिल पर्चा अमित मकवाना  राजकुमार मुकेश कुमार  मयंक मिश्रा, संदीप चौहान  मुन्ना चौहान  रानी तथा सैकड़ो लोग मौजूद रहे।





एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.