देहरादून:
नगर निगम देहरादून में एक सशक्त प्रत्याशी के रूप में भाजपा की और से सुनीता बौड़ाई, विद्यार्थी का नाम सुर्खियों में है।
डॉ सुनीता बौड़ाई का परिचय किसी का मोहताज नही है। एक समाज सेवी, भाजपा संगठन कार्यकर्ता और वैज्ञानिक के तौर पर उन्होंने अनेको कार्य किये है।
जनसंघ परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। छात्र जीवन से ही ABVP से इनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई थी. 2009 में ये भाजपा से जुड़ी और उसके बाद पीछे मुड़कर नही देखा।
2020 में इन्हें प्रदेश संगठन में स्थान मिला।
तभी से भाजपा मीडिया पैनलिस्ट के साथ साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, तथा प्रदेश प्रवक्ता हैं।
अनेको समाज सेवी संगठनों से जुड़े रहकर वे सदैव बच्चों , महिलाओं जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहतीहै।
इसके अलावा सौर वैज्ञानिक के तौर पर भी अपना योगदान दिया है। आईआईटी के साथ रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम के अनेको प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी है।
एक टिप्पणी भेजें