वंदे भारत एक्सप्रेस राजधानी लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के चाल में 10 दिसंबर से पांच मिनट का बदलाव होगा।
इस ट्रेन को 10 दिसंबर से प्रायोगिक तौर पर नजीबाबाद स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
22545/22546 लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ऑक्यूपेंसी के मामले में अन्य ट्रेनों से काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
ऐसे में इसके कोचों की संख्या भी आठ से बढ़ाकर 10 की जानी है।
10 दिसंबर को लखनऊ से रवाना होने वाली 22545 लखनऊ जंक्शन-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन पर सुबह 11:08 बजे पहुंचेगी और 11:10 बजे रवाना होगी।
यह अपने पूर्व निर्धारित समय दोपहर 12:12 बजे हरिद्वार स्टेशन पर पहुंचेगी और 12:15 बजे रवाना होगी।
यह देहरादून दोपहर 1:35 बजे की जगह दोपहर 1:40 बजे पहुंचेगी।
इस ट्रेन का बरेली पहुंचने का समय पहले की तरह सुबह 8:33 बजे ही रहेगा।
देहरादून से चलने वाली 22546 देहरादून-लखनऊ जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन पर शाम 4:17 बजे पहुंचेगी और 4:19 बजे रवाना होगी।
बाकी स्टेशनों पर इस ट्रेन का पहुंचने का समय पहले की तरह ही रहेगा।
बरेली पहुंचने का समय पहले की तरह शाम 7:03 बजे ही रहेगा।
नजीबाबाद में दो मिनट रुकने की वजह से वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति कुछ सेक्शन में बढ़ाई जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें