देहरादून:
केदारनाथ विधानसभा के चुनाव को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी मौजूद रहे आज की बैठक में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गीता रावत प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट और प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा भी मौजूद रही ।
आज की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल को टिकट मिलने पर सभी पदाधिकरियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामना दी है और खुशी जताई है भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गीता रावत का कहना है कि भाजपा हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान करती है जिस तरह से केदारनाथ विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा नौटियाल को टिकट दिया गया है ऐसे भाजपा महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है उनका कहना है कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सम्मान करती रही है ।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट का कहना है कि भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का पल है और ऐसे में साबित होता है कि भाजपा किस तरह से नारी का सम्मान करती है उनका कहना है कि केदारनाथ में भाजपा ने एक महिला कार्यकर्ता को चुनावी मैदान में उतरकर यह साबित किया है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को हर मोर्चे पर सम्मान देती है।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा का कहना है भाजपा ने आशा नौटियाल को टिकट देकर सभी महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है उनका कहना है कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। भाजपा नारी सशक्तिकरण के अभियान को जिस तरह से आगे बढ़ा रही है उसे कड़ी में आशा नौटियाल को पार्टी ने जो टिकट दिया है वह सभी महिलाओं के लिए एक गर्व का विषय है और सम्मान की बात है।
भाजपा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी ने आशा नौटियाल को टिकट मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में केदारनाथ विधानसभा के प्रत्याशी आशा नौटियाल के प्रचार प्रचार को लेकर के भी चर्चा की गई है जिसमें भाजपा महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
आज की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गीता रावत प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, वंदना बिष्ट पूनम शर्मा, सुषमा कुकरेती, सुधा रावत,पुष्पा ,सरस्वती बगवाड़ी, अंजलि रावत नैथानी प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा के साथ कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी ने कहा कि केदारनाथ नामांकन मे उत्साह पार्टी उम्मीदवार की बड़ी जीत का स्पष्ट संकेत है।
सभी कार्यकर्ता और स्वर्गीय शैला रानी का परिवार भी उनके क्षेत्रीय विकास के सपने पूरा करने के लिए एकजुट है । वहीं गढ़वाल लोकसभा के लोगों को भरोसा दिलाया कि एक भी सड़क वन कानूनों के कारण नहीं रुकने वाली है।
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि आज वह श्रीमती आशा नौटियाल के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया है, लेकिन जैसा दृश्य मैने वहां पर देखा, जिस तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं केदारनाथ विधानसभा के आमजन बड़ी संख्या में और उत्साह के साथ हमारे उम्मीदवार के नामांकन में आए ।
वहीं विपक्षी नामांकन में फीका माहौल देखकर एहसास हो गया कि भाजपा वहां पर पहले से अधिक मतों से जीतने वाली है । वहां आज पूरी तरह भाजपा के पक्ष में माहौल है और आने वाले दिनों में इस माहौल में और अधिक बढ़ोतरी होगी । भाजपा प्रत्याशी वहां एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करने जा रही है।
कांग्रेसी दावों पर पूछे मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस ऐसी बाते और दावे हरियाणा चुनाव में में कह रही थी । लेकिन परिणाम क्या आया वह सबके सामने है।
केदारनाथ विधानसभा प्रत्याशी के रूप में अवसर देने के लिए श्रीमती आशा नौटियाल ने केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है ।
जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी के सभी पदाकारियों और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया।
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 सालों से केदारनाथ धाम का निर्माण कार्य चल रहा है न सिर्फ केदारनाथ की जनता ने बल्कि देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी गवाह है कि प केंद्र राज्य सरकार ने केदारनाथ विकास के लिए किस तरह से काम किया है।
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है केदारनाथ में प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है डबल इंजन सरकार का फायदा आम लोगों को मिल रहा है
एक बार फिर केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा आशा नौटियाल का कहना है कि भाजपा में नारी शक्ति का हमेशा से सम्मान रहा है नारी शक्ति एकजुट होकर भाजपा को अपना जन समर्थन प्रदान करेंगी ।उनका कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा की पूरी गंभीरता के चुनावी मैदान में है भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के पक्ष में जुटे हुए है
भाजपा केदारनाथ के विकास के साथ चुनावी मैदान में है और उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। टिकट मिलने पर आशा नौटियाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
एक टिप्पणी भेजें