हरिद्वार :
नवागन्तुक जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने गुरूवार को जिला कार्यालय स्थित ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर किया तथा गार्ड ऑफ ऑनर लिया।इसके पश्चात जिलाधिकारी हरकी पौड़ी पहुॅचकर गंगा आरती में शामिल हुए।
जनपद आगमन पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य कोषाधिकारी अजय सिंह, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, अजयवीर सिंह, युक्ता मिश्रा, गौपाल सिंह चौहान,परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने डीएम से शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से जनपद में चल रहे विकास कार्यों, जन समस्याओं आदि की विस्तार से जानकारी ली।
एक टिप्पणी भेजें