Halloween party ideas 2015

श्री केदारनाथ जी में दर्शन और पूजन करते श्रद्धालु



केदारनाथ यात्रा मार्ग पर  100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही है पैनी नजर

श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने से पूर्व मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया।

•श्री बदरीनाथ धाम में कुछ ही समय पहले हल्की बारिश हुई शुरू।


•तीर्थ यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है।

उत्तरकाशी:


जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित हो रही है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्री सुव्यवस्थित तरीके के दर्शन कर रहे हैं। भीड प्रबंधन तथा ट्रैफिक के सुचारू संचालन हेतु यमुनोत्री मार्ग पर वाहनों को चिन्हित स्थानों पर कुछ समय के लिए रोकने के बाद नियंत्रित तरीके से आगे की यात्रा के लिए रवाना करवाया जा रहा है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री के पैदल मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की पैदल आवाजाही सुव्यस्थित और सुचारू बनी हुई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आयुक्त गढ़वाल मंडल को निर्देशित किया गया था कि चार धाम यात्रा की सारी व्यवस्था ठीक कर ली जाए और समस्त हित धारकों से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाये।आयुक्त द्वारा अवगत कराया चार धाम की समस्त व्यवस्थाएं ठीक कर ली गई है।

गत दिन अक्षय तृतीया के पर्व से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही बडी संख्या में श्रद्धालुजनों के आगमन सिलसिला शुरू हो गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा भीड प्रबंधन तथा ट्रैफिक संचालन के लिए चरम यात्राकाल के दिवसों हेतु तय किए गए प्रबंध यात्रा के पहले दिन से ही लागू कर दिए हैं। यमुनोत्री धाम में बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुँचने के कारण श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रेगुलेट करने के साथ ही जानकीच‌ट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर डडी-कंडी व घोडे खच्चरों को रोटेशन के अनुसार चलाया जा रहा है। इसके साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अत्यधिक भीड भाड वाले दिनों के लिए बनाये गए भंडेलीगाड  के लगभग ढाई किमी लंबे वैकल्पिक वनमार्ग को भी पहले ही दिन से ही घोड़े-खच्चरों की एकतरफा जाने के लिए उपयोग में लाया गया है। इन प्रबंधों के चलते यमुनोत्री पैदल मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही सुव्यवस्थित और सुचारू बनी हुई है। आज इस मार्ग पर जाम लगने जैसी कोई स्थिति पैदा नहीं हुई है।

Arrangements at charcha am yatra route,


पुलिस के द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर संकरे व संवेदनशील स्थानों पर गेट व वनवे सिस्टम से यातायात संचालित किया जा रहा है। इसके लिए डामटा, दोबाटा, पालीगाड, रानाचट्टी एवं फूलचट्टी में एक तरफ के वाहनों को कुछ समय के लिए रोकने के बाद नियंत्रित तरीके से आगे की यात्रा के लिए खाना करवाया जा रहा है। जानकीचट्टी में नई पार्किंग के निर्माण एवं अतिक्रमण हटाए जाने के फलस्वरूप पार्किंग की व्यवस्था भी बेहतर हुई है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज एक बैठक लेकर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की औरअधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री मार्ग पर सुविधाजनक स्थानों पर वाहनों को रोक कर नियंत्रित तरीके से आगे के लिए रवाना करवाए जाने से जाम की समस्या से निपटने में मदद मिल रही है और पैदल मार्ग पर भी आवाजाही को सुव्यस्थित व सुरक्षित बनाए रखने में सहूलियत होगी। लिहाजा सभी पक्षों को इन व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग करना चाहिए। 

--मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर किए का रहे हैं विशेष इंतज़ाम*


केदारनाथ धाम:


 उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बीते दो दिन से केदारनाथ समेत गंगोत्री और यमुनोत्री तीनों धाम गुलजार हैं। पहले दिन केदारनाथ धाम में देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्यां में 29 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम, हैलीपैड, केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ हाईवे पर कोई दिक्कत न हो, इसके लिये  पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अलग से यात्रा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यात्रा कंट्रोल रूम में हर 24x7 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर पर यात्रियों द्वारा  दर्ज समस्यायों का समाधान किया जा रहा है

*कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

इसके साथ ही हेलीपैड और पैदल मार्ग, हाईवे और केदारनाथ धाम में यात्रियों को कोई परेशानी होती है तो प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे के जरिये देखा जा रहा है और फिर शीघ्र ही उस स्थान पर संबंधित अधिकारियों को भेजा भेजकर यात्रियों की दिक्कतें शीघ्र दूर करने की व्यवस्था की गई है। 

*सवा सौ सीसीटीवी से नज़र*

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री लगभग सवा सौ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, इसके जरिए श्रद्धालुओं के आवागमन पर नजर रखी जा रही है। 


*साफ सफाई पर विशेष ध्यान*

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में इस वर्ष केदारनाथ में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक सफाईकर्मी इस कार्य के लिए तैनात किए गये हैं। यात्रियों को परेशानी हो और यात्रा मार्ग गंदगी और कचरा ना फैले इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 


यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ सेवा मुहैय्या कराने के लिए यात्रा मार्ग par जगह जगह स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है ताकि यात्रियों  तुरंत स्वास्थ सेवा प्रदान की जा सके। 


मुख्यमंत्री की विशेष निर्देश पर  सरकार के आलाधिकारी लगातार इस विश्व विख्यात यात्रा पर नजर बना कर रख रहे हैं और यात्रा में कोई बाधा ना आए इसके लिए 24 घंटे अलर्ट पर रह रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.