Halloween party ideas 2015

 जनपद टिहरी- यात्रियों की बस पलटी, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

Tehri bus rolled down


आज दिनाँक 13 अप्रैल 2024 को SDRF को सूचित किया गया कि भद्रकाली से टिहरी रोड की तरफ एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई है। 

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। 

उक्त बस (UK07/PC0430) ऋषिकेश से लम्बगांव, टिहरी की ओर जा रही थी जिसमें  35 लोग सवार थे। 

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगो, एमरजेंसी चिकित्सा सेवा व स्थानीय पुलिस के साथ बचाव अभियान चलाते हुए 02 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुँचाया गया। अन्य सामान्य घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देकर प्रथमिक चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया।


*जनपद देहरादून - विकासनगर, यमुना नदी में डूबे 02 युवक, SDRF ने किये दोनों के शव बरामद।* 



आज दिनाँक 13 अप्रैल 2024 को CO विकासनगर कोतवाली द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत कटापत्थर में दुमेद के पास 02 युवक नदी में डूब गये है, जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल नदी में उतरकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा दोनों युवकों के शवों को बरामद कर नदी से बाहर निकालकर जिला पुलिस का सुपुर्द किया गया।


उक्त दोनों युवक सेलाकुई में किसी कंपनी में कार्यरत थे व यहां घूमते हुए नहाने आये हुए थे। 


 *मृतको का विवरण* 


01.संदीप राणा S/O दीवान सिंह, उम्र 22 जनपद अल्मोड़ा

02. ऋतिक उपाध्याय, उम्र 23 वर्ष, जनपद पिथौरागढ़

*ऋषिकेश- चीला नहर में दिखाई दिया शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद ।* 


आज दिनांक 13 अप्रैल 2024 को एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीला नहर में एक शव दिखाई दे रहा है।



उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर नहर से उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


शिनाख्त प्रक्रिया के दौरान पता चला कि उक्त युवक *अनिल, निवासी- अमित ग्राम, गुमानीवाला, ऋषिकेश* का रहने वाला था जो दिनाँक 06 अप्रैल को चीला नहर में डूब गया था। उक्त दिनाँक से ही SDRF द्वारा डूबे युवक की खोजबीन हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

*जनपद देहरादून- यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम मंडवाधार के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।* 


आज दिनांक 13.04.2024 को कोतवाली विकासनगर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एक स्कूटी अनियंत्रित होकर यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम हथियारी के पास मंडावाधार पर नीचे लगभग 70 मीटर गहरी खाई में यमुना नदी में गिर गई है। 


उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल 108 के माध्यम से चिकित्सालय भिजवाया गया तथा मृतका के शव को खाई से बाहर निकालकर मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया।


 **घायलों का विवरण:-* 

 1. अजय राय पुत्र अस्त्र राय, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जूडो विकास नगर देहरादून।  

2. निलिनी राय, 3 वर्ष, पुत्री अजय  


 *मृतका का विवरण:-* 

श्रीमती सीमा राय पत्नी अजय राय, उम्र 25 वर्ष


 *SDRF टीम का विवरण:-* 


1.अपर उप निरीक्षक सुरेश 

2. हेड कांस्टेबल आशिक अली 

3. हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह 

4. कांस्टेबल विक्रम सिंह 

5. कांस्टेबल प्रेम सिंह 

6. कांस्टेबल सुभाष 

7. कांस्टेबल रजत तोमर 

8. कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह




एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.