Halloween party ideas 2015

 कांग्रेस के दो दिग्गज दिनेश अग्रवाल और एसपी सिंह समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल


 *हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में लगातार कांग्रेस के बड़े-बड़े सुरमा त्रिवेंद्र के समर्थन में कमल खिलाने के लिए आए आगे*

SP singh and dinesh Agarwal joined BJP


कल ही कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुके दिनेश अग्रवाल  ,बालावाला क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेसी नेता एस पी सिंह आज लव लश्कर के साथ भाजपा के साथ हो लिए।वहीं कुछ पूर्व सैनिक संगठनों के सदस्यों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Dinesh agarwal joined BJP


भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट और लोकसभा उम्मीदवार हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत, नरेश बंसल, रमेश पोखरियाल निशंक, विनोद चमोली, उनियाल गामा, आदित्य कोठारी इत्यादि  के सानिध्य  में  दिनेश अग्रवाल  ने लोकसभा चुनाव 2024 में कमल पर विश्वास जताए हुए पीएम मोदी की नीतियों की सराहना की।

कांग्रेस नेतृत्व विहीन और मोदी जैसा कोई नेता इस कालखंड में नहीं.......*

इस अवसर पार्टी में शामिल होते हुए श्री दिनेश अग्रवाल ने कहा 1968 से उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन कांग्रेस में शुरू किया लेकिन आज कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव है । जिसको देखते हुए किसी भी वैचारिक और जनता से जुड़ाव रखने वाले व्यक्ति के लिए कांग्रेस में रहना अब संभव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा मैं जहां भी जाता हूं मुझे सब जगह एक ही बात सुनाई देती है कि मोदी जी जैसा कोई भी नेता इस कालखंड में नहीं है। मैं और मेरे साथ सभी साथी जो यहां आए हैं वह सभी प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के कामों से प्रभावित होकर आए हैं। साथ ही स्पष्ट किया, वह निस्वार्थ भाव से आए हैं और अपने को बेहद सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें देश को आगे बढ़ने वालों के सहयोग का मौका मिल रहा है।

जबकि एस पीसिंह ने बालावाला में एक समारोह में लोकसभा उम्मीदवार हरिद्वार त्रिवेंद्र के चुनाव प्रचार दौरे पर भाजपा ज्वाइन की।


Trivendra at balawala


हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत धरमपुर और डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के दो बड़े दिग्गज नेता भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत के समर्थन में पार्टी में शामिल हो गए। इस लोक सभा क्षेत्र में अब तक कई कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल होकर त्रिवेंद्र की 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में सहयोगी बन रहे हैं।



भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। 

बालावाला में आयोजित कार्यक्रम में त्रिवेंद्र ने कहा मेरी लड़ाई व्यक्तिगत तौर पर कभी  किसी भी नेता से चाहे वह हरीश रावत हों या एसपी सिंह,  नहीं रही, उनकी लड़ाई विचारधारा और मुद्दों से रही है। आज भी वह इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। उन्होंने एसपी सिंह के सहज और सरल व्यक्तित्व की तारीफ की। 


उन्होंने कहा कि आज देश की मजबूती के लिए चाहे वह किसान संगठन, सामाजिक संगठन या वर्गीय  संगठन हों, सभी भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। चुनाव अब एक तरफा  दिखाई दे रहा है। त्रिवेंद्र ने कहा कि आज भारत की अंतर चेतनाएं जागृत हुई हैं। भारत करवट बदल रहा है और अपने असली स्वरूप की ओर जा रहा है। सनातन की परंपरा आज उन्हें अंदर से कहीं ना कहीं  कर रही है और उत्प्रेरित कर रही है। 


मोदी जी के नेतृत्व में आज देश विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है। मोदी जी के नेतृत्व में हमारी अर्थव्यवस्था अगले 3 सालों में तीसरे स्थान पर आ जाएगी। हम सभी के लिए गौरव की बात है कि हमें विकसित भारत निर्माण कार्य का मौका मिल रहा है। वर्ष 2047 का भारत नई पीढ़ी के लिए है। 

इसलिए आज सभी लोग देश को मजबूत बनाने, हमारी परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।

 इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसपी सिंह सैकड़ो समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने पर त्रिवेंद्र ने फूल मालाओं से स्वागत किया। एसपी सिंह ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नयी ऊंचाई को छू रहा है। विश्व में भारत का मान सम्मान बढा है। भारत को मजबूत करने के लिए और त्रिवेन्द्र को यहां से अधिक से अधिक मतों से जीते दिलाने के लिए उनकी भरसक कोशिश होगी। इसके बाद छिद्दरवाला में  पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक संगठन के सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पोखरियाल, सेमवाल और रावत बंधुओं ने सदस्यता ग्रहण की। 

भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया । पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व सैनिकों ने त्रिवेंद्र को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से एक लाख से अधिक मतों से जीत दिलाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला , अनीता ममगाई,  शमशेर सिंह पुंडीर,  राजपाल रावत , बुद्धदेव सेमवाल आदि मौजूद रहे।


*छिद्दरवाला में पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े कई सदस्य कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए




 आज पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक संगठन छिद्दरवाला द्वारा भारतीय जनता पार्टी सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता सैनिक संगठन के अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह रावत जी ने की मुख्य अतिथि श्री पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,  विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल , पूर्व  राज्य मंत्री श्री संदीप गुप्ता, निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान,  रीना रांगड,  देवेंद्र सिंह नेगी, अनिता राना मंडल अध्यक्ष, सम्मा पवार मंडल महामंत्री, सुशील नेगी, अमर खत्री, भगवान सिंह मैहर,  प्रधान गीता पैन्यूली, बलविंदर सिंह, हरीश कक्कड़ व सैकड़ो की संख्या में पूर्व सैनिक मातृशक्ति, युवा और बुजुर्ग उपस्थित थे। मंच संचालन संगठन महासचिव श्री धीरज थापा,  भूपेंद्र रावत व ग्राम प्रधान सोबन सिंह कंतूरा ने किया। इस अवसर पर वीर नारियों को सम्मानित किया गया। श्री धीरज थापा के नेतृत्व में पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल,  कुंवर सिंह गोसाई , यशवंत सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, कृष्ण बहादुर राणा , अनिल भंडारी , नवीन थापा, चंद्र बहादुर छेत्री, दिनेश सिंह नेगी, शंभू गुरु।  मनोज शाही,  किशोर चंद्र मॉल और संगठन महामंत्री गीता भंडारी और उनके नेतृत्व में लगभग 30 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।

साथ ही पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष बर्फ सिंह पोखरियाल , पूर्व ग्राम प्रधान पूनम पोखरियाल व सामाजिक कार्यकर्ता रवि पोखरियाल के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.