Halloween party ideas 2015

                  

डोईवाला:



 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशन के नेतृत्व में बुल्लावाला चुनावी कार्यक्रम आयोजित किया गया.

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने  हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को विजय बनाने और तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने और अबकी बार 400 पार का लक्ष्य को सफल सिद्ध करने का संकल्प लिया अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य को देखकर आम जनमानस भारतीय जनता पार्टी को वोट देने का पूरी तरह मन चुकी है ! जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल कहां कि भाजपा का 400 पार का  लक्ष्य सत्ता पाने के नहीं बल्कि विकसित भारत बनाने के लिए रखा गया है.


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत ही  विश्व का सिरमौर बनेगा! कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुरेश सैनी, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य परविंदर सिंह बाऊ, रविंद्र पाल, सर्वेश कुमार, पदम सिंह, विनोद रौथाण, सुभाष पेगवाल,मंगल सिंह रौथाण, अजीत सिंह मनमोहन सिंह, मानसिंह, वीर सिंह,ज्ञानचंद, पदम, धीरज, राकेश रतूड़ी, विजय कैंतुरा आदि भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे!

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.