Halloween party ideas 2015

 गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण द्वारा भारतीय जनता पार्टी परिवार मे सम्मिलित होने के उपरांत आज पहली बार अपने गृह जनपद उत्तरकाशी आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। 

देवीधार डुंडा से नाकुरी, मातली व बढ़ेथी आदि स्थानों पर जगह जगह लोगों ने फूल मालाओं से उनका भाजपा मे सम्मिलित होने पर स्वागत किया। नगर क्षेत्र मे लोगों का अभिवादन कर भाजपा संगठन के सानिध्य मे हनुमान चौक पर आयोजित सभा मे कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके सानिध्य मे भाजपा मे विधिवत सम्मिलित हुए। 

 




यहाँ आयोजित सभा मे भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर कहा कि उनके आने से निश्चित रूप से भाजपा को मजबूती मिली है और आने वाले चुनाव मे इसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वे बिना किसी लोभ के प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता के रूप मे भाजपा मे सम्मिलित हुए है, भाजपा संगठन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वे पुरी तन्मयता से उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने उत्तरकाशी के विकास के लिए सरकार व संगठन के साथ मिलजुलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। 

इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन का आभार व्यक्त कर  सम्मिलित हुए पंचायत प्रतिनिधियों सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उनका साथ और मजबूती देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष हरिश डंगवाल, एसटी प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता बिहारी लाल नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनिता रावत,  पूर्व महिला जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सेमवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र रावत, दिनेश रावत, दलवीर नेगी आदि मौजूद रहे।

मंच संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र चौहान द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.