Halloween party ideas 2015

 ऋषिकेश- लक्ष्मणझूला तपोवन में गंगा में नहाते हुआ डूबा गुमानीवाला का युवक, SDRF ने किया शव बरामद, चीला नहर से भी बरामद किया अज्ञात शव।* 

जनपद नैनीताल- भीमताल के पास पहाड़ से गिरा युवक, SDRF ने किया शव बरामद।* 

जनपद रुद्रप्रयाग - शिव नंदी क्षेत्र के पास एक बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये दो शव बरामद।* 


Sirf dear highly in tapovan drowned in ganga



आज दिनांक 19 मार्च 2024 को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश लक्ष्मण झूला क्षेत्रान्तर्गत ध्रुव घाट पर एक युवक अपने साथियों के साथ गंगा नदी में नहा रहा था, इसी बीच अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह पानी की तेज लहरों की चपेट में आकर नदी में डूब गया।


उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 


SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाते हुए लगभग 15 से 20 फ़ीट की गहराई से उक्त युवक को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। 


 युवक का विवरण:-


निखिल शाही पुत्र रमेश शाही, उम्र 17 वर्ष, निवासी विकास गुरुगं शहीद स्मारक गुमानीवाला ऋषिकेश, देहरादून।


वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी चीला द्वारा चीला शक्ति नहर में एक अज्ञात शव दिखाई देने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया जिसकी शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है


*जनपद नैनीताल- भीमताल के पास पहाड़ से गिरा युवक, SDRF ने किया शव बरामद।* 

Youth fallen in ditch bheemtal


आज दिनाँक 19 मार्च 2024 को SDRF टीम को सूचित किया गया कि भीमताल में सुसाइड पॉइंट के पास 02 युवक पहाड़ से नीचे गिर गए है। 

उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 


घटनास्थल पर दो लड़कों के गिरने की सूचना थी परन्तु मौके पर एक लड़का नाम पंकज विश्वास, उम्र 29, पुत्र परिमल विश्वास गदरपुर उधमसिंह नगर सकुशल मिला तथा दूसरा लड़का नाम पंकज बाला उम्र 32 वर्ष, पुत्र परिमल बाला निवासी गदरपुर उधमसिंहनगर पहाड़ी से नीचे संतुलन बिगड़ जाने की वजह से गिर गया था।


SDRF टीम द्वारा उक्त युवक के शव को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।


*जनपद रुद्रप्रयाग - शिव नंदी क्षेत्र के पास एक बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये दो शव बरामद।* 

Accident of bolero in rudraprayag


दिनाँक 19 मार्च 2024 को देर रात्रि आपदा कण्ट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि शिव नंदी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।


उक्त सूचना पर SDRF टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।


उक्त वाहन बोलेरो कैम्पर (UK02CA- 0826) था जिसमे 02 व्यक्ति सवार थे जोकि लगभग 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दोनों सवारों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। 


SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 शव को बरामद कर वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाया गया जबकि दूसरे व्यक्ति का शव वाहन के नीचे दबा हुआ था। SDRF टीम द्वारा देर रात्रि तक कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन को काटकर दूसरे व्यक्ति के शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


 *मृतको  के नाम* 


1. श्री दरपान सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र भीम सिंह।


2. गंगा सिंह उम्र 31 वर्ष पुत्र अमर सिंह

निवासी :- ग्राम जर्थी होकारा जिला पिथौरागढ़।


 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.