Halloween party ideas 2015

देहरादून  :

 
  अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के सदस्यता अभियान को प्रमुखता से चलाने पर मंथन,
 
 देहरादून :
 

 
 
अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की एक सभा होटल एलीट पटेल नगर  देहरादून में आयोजित की गई।
    सभा को आरम्भ करते हुए समिति के संरक्षक श्री लालचंद शर्मा जी ने कहाँ की अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति धरातल पर कार्य करते हुए वर्षभर लगातार सामाजिक व धार्मिक कार्य कर रही है। 
 
समिति ने एक मजबूती उपस्थिति देवभूमि मे ब्राह्मण समाज की स्थापित की है जिससे प्रेरणा लेकर ब्राह्मण समाज के अन्य संघठन भी पुनः नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे है और अन्य सामाजिक संघठन भी खुले ह्रदय से ब्राह्मण समाज का साथ देते हुए एक सभ्य समाज की स्थापना मे योगदान दे रहे है। समिति के सभी सदस्यों को इसी प्रकार समर्पण व निष्ठां से कार्य करते हुए भविष्य मे भी अपना दायित्व समाज के प्रति निभाना है।
    सभा को संबोधित करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी होली उत्सव  हिन्दू/सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए दिनांक 21मार्च को आयोजित किया जायेगा जिसमे नगर के विख्यात कवि अपनी कविताओं और हास्य रस के माध्यम से होली की शुभकामनाएं देंगे।

समिति के साथ अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का प्रयास कर हम ब्राह्मण समाज को सर्वउपयोगी बनाने का प्रयास कर रहे है।समिति के सदस्यता अभियान में अप्रेल 2024 तक 1000 नए सदस्य समिति के साथ जुड़ने के प्रण के साथ समिति के सभी सदस्य कार्य कर रहे है।
जल्द ही भगवान परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर परशुराम जी की भव्य प्रतिमा, प्रतीक चिन्ह व बोर्ड लगाए जायेंगे इस हेतु विभाग्य अनुमति जल्द समिति को प्राप्त होगी।
    समिति द्वारा समय समय पर समाज कल्याण के विभिन्न कार्य किये जाते है जिसमे युवा वर्ग का मनोबल बढ़ाने व धर्म के ज्ञान हेतु प्रेरणादायक कार्यक्रमो की कड़ी में भी जल्द एक कार्यक्रम पुनः आयोजित होगा तथा आवश्यकता अनुसार कई निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी समिति द्वारा किया जाएगा। 
सभा मे सदस्यो के द्वारा कुछ नए विचार प्रस्तुत हुए जिन पर विशेष मंथन हुआ।
वर्ष 2025 मे एक भव्य सामाजिक व धार्मिक आयोजन आयोजित करने पर भी मंथन चल रहा है एक सभ्य समाज की स्थापना के सन्देश को प्रदान करता आयोजन देहरादून मे होगा इस हेतु कार्य प्रगति पर है। *समिति को एक भव्य आयोजन के लिए आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए* 
 *मासिक कमेटी आरम्भ आज आरम्भ की गई जसमे  कमेटी दस सदस्यों के ग्रुप के अनुसार दस माह की होगी* 
*इस तरह के दस दस सदस्यों के तीन ग्रुप आज अस्तित्व मे आये जिनके माध्यम से समिति को आर्थिक रूप से सबल बना कार्यक्रम हेतु प्रथम सहयोग समिति के सदस्यों द्वारा आरम्भ किया गया।* 
कमेटी के माध्यम से आज 
 *श्रीमती सीमा पांडे जी, श्री सत्यपाल तलवाड़ जी व पंडित पंकज किशोर गौड़ जी ने अपना आर्थिक सहयोग समिति मे जमा करवाया ।*
आज की सभा मे कुछ अन्य ब्राह्मण बंधु भी उपस्थित रहे जिन्होंने समिति का सदस्य बनने मे अपनी सहमति दी।
    

      आज की सभा मे समिति के संरक्षक श्री पवन शर्मा, श्री लालचंद शर्मा, श्रीमती अमृता शर्मा समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,सचिव रुचि शर्मा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी महासचिव डॉ अजय वशिष्ठ, जिला देहरादून अध्यक्ष अनुराग गौड महासचिव संजय मिश्रा व अनिता शर्मा,रामगोपाल शर्मा,प्रमोद शर्मा ,राजेश पंत,राजेश शर्मा,रितेश शर्मा, अभय उनियाल,दलीप शर्मा,राजगीता शर्मा, राकेश शर्मा,एडवोकेट मुकेश शर्मा, शक्ति सागर कौशिक, राजेश नोटियाल, संगीता शर्मा, आशिमा,संजीव कौशिक, रितेश, रामगोपाल, अनिता, राजू, मुन्ना, भारती जोशी, विपुल, मुकेश आदि सम्मलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.