Halloween party ideas 2015

हरिद्वार:

मकर संक्रांति पर पर्वतीय जिलों के विभिन्न स्थानों से देव डोलियों का भी आगमन धर्मनगरी हरिद्वार में हुआ।


पारंपरिक  ढोल दमाऊ ढोल की थाप के साथ देव डोलियां लेकर पहुंचे भक्तों का स्थानीय लोगों ,गढ़वाल सभा ,आदि ने  भव्य स्वागत किया गया।


 मां धारी देवी की डोली पहुंचते ही, धर्मनगरी जयकारों से गुंजायमान हो गई। श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित सिद्धपीठ माता धारी देवी को चार धाम की रक्षक देवी भी मान्यता है।



मां गंगा की पूजा-अर्चना के बाद देवी-देवताओं को भी दोपहर बाद शुभ मुहूर्त में ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी में पवित्र गंगा स्नान कराया गया।

धर्मनगरी में पहुंची मां धारी देवी एवं भगवान नागराज की देवडोली का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां के दर्शन मात्र से कष्ट दूर हो जाते हैं। 


उत्तराखंड की अधिष्ठात्री मां धारी देवी हमेशा भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। देवभूमि का कल्याण करती हैं। देव डोली को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा स्नान कराया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई।


 इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, मनोज आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.