Halloween party ideas 2015

ऋषिकेश:

वन विभाग के कर्मचारियों की असामयिक मृत्यु से उत्तराखण्ड में शोक की लहर है 

Death of forest ranger and deputy forest ranger and two more workers


  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकेश के चीला रेंज में हुई वाहन दुर्घटना में वन विभाग के  कार्मिकों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वाहन दुर्घटना में मारे गये कार्मिकों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

SDRF searching in shakti river



 कल चील रेंज में शक्ति नहर के किनारे गाड़ी का टायर फट जाने के बाद वन विभाग कर्मचारियों की गाड़ी पेड़ से टकरा गयी । हादसे में चार कर्मचारियों की मौत हो गई और 05 घायल एक लापता बताया जा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर एम्स भेज गया।

नहर में पानी भी कम कराया गया है। लेकिन अभी तक लापता जीव प्रतिपालक का कोई सुराग नहीं लग सका है। कोहरा और अधिक ठंड होने के कारण नहर में लापता जीव प्रतिपालक की खोजबीन करना मुश्किल हो रहा है। वहीं घायलों के परिजन एम्स परिसर में पहुंच गए है।

एम्स ऋषिकेश के अनुसार

सोमवार की शाम चीला मार्ग पर हुई दुर्घटना के घायलों को एम्स के ट्रॉमा  इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। घायलों में से चार लोगों ने ट्रॉमा इमरजेंसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि इलाज हेतु भर्ती किये गए कुल 5 घायलों में से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।


चीला मार्ग पर हुई दुर्घटना के घायलों को एम्स के ट्रॉमा विभाग में भर्ती किया गया है। जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एम्स में कुल नौ लोगों को पहुंचाया गया था जिनमें से अस्पताल पंहुचने से पहले ही  4  लोग ब्राउट डेड पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा इमरजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में शैलेश उम्र 42 वर्ष, प्रमोद उम्र 43 वर्ष, सैफ अली उम्र 25 वर्ष  और कुलराज उम्र 35 साल ( सभी चीला रेंज से सम्बंधित ) शामिल हैं। जबकि घायलों में अमित सेमवाल 41 वर्ष, अश्विन बीजू उम्र 24 वर्ष,  अंकुश उम्र 40 वर्ष, राकेश नौटियाल उम्र 50 वर्ष और हिमांशु उम्र 36 वर्ष शामिल है। घायलों में से अमित सेमवाल और अश्विन बीजू की हालत नाजुक बनी हुई है।

  परिवार जन अपने परिजनों का हाल-चाल जान रहे हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। 

नहर में लापता जीव प्रतिपालक की खोजबीन जल्द किए जाने वह एम्स में भर्ती सभी घायलों को अच्छे से अच्छा उपचार दिए जाने के लिए कहा गया है

 एसडीआरएफ के अनुसार--

*ऋषिकेश- चीला मार्ग पर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन।* 


 दिनाँक 08 जनवरी 2024 को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकेश चीला मार्ग पर एक वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। 


उक्त सूचना पर SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। 


उक्त वाहन जंगल सफारी फारेस्ट विभाग का है जिसमें10 व्यक्ति वाहन में सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की  मृत्यु हो गयी । जबकि 05 व्यक्ति घायल और 01 लापता है जिनका विवरण निम्न हैः-


*मृतकों का विवरण-*

1- शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)

2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)

3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)

4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)


*घायलों का विवरण-*

1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)

2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)

3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)

5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी 


उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) लापता है। लापता की तलाश में SDRF द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दुर्घटना में  मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर उक्त लापता लोगों की खोजबीन हेतु संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.