Halloween party ideas 2015



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता


और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व.श्री हयात सिंह महरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

        मुख्यमंत्री ने स्व.श्री हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

         मुख्यमंत्री के साथ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री अमित सहगल की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

        महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.