Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में प्रमुख वन संरक्षक श्री अनूप मलिक के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामना दी। 



मुख्यमंत्री से राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों ने भी भेंट कर नव वर्ष की शुभकामना दी।  

      मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई देते हुए अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

     इस अवसर पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी बीएल राणा एवं पीसीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ ललित नारायण मिश्र ने मुख्यमंत्री से एसोसिएशन के 19 व 20 जनवरी को आयोजित वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में समय प्रदान करने का भी अनुरोध किया।



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से पुरोला विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल ने भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामना दी।



विधायक पुरोला श्री दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विकासखण्ड मोरी के विभिन्न गांवों में अज्ञान बीमारी से भेड़ बकरी पालकों की बड़ी संख्या में भेड़ बकरियों की मृत्यु हो गयी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भेड़ पालकों को आर्थिक सहयोग का अनुरोध भी किया।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामना दी। 



इसके साथ ही विधायकगणों, दायित्वधारियों के साथ विभिन्न संस्थानों, संगठनों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.