Halloween party ideas 2015

 

ऋषिकेश :



तीर्थनगरी की पौराणिक 1995 से स्थापित श्रीरामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी की ओर से भव्य, दिव्य श्रीराम शोभायात्रा का गाजे बाजे के साथ आयोजन किया गया। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, शिव परिवार, भगवान विष्णु, भगवान वाल्मीकि और लव-कुश की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान श्रीराम भक्तों का तांता लगा रहा।


बनखंडी स्थित रामलीला मैदान से निकली शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री रामचंद्र जी की सभी चेष्टाएं धर्म, ज्ञान, नीति, शिक्षा, गुण, प्रभाव, तत्व एवं रहस्य से भरी हुई हैं। 


डॉ अग्रवाल ने कहा कि रामजी का व्यवहार देवता, ऋषि, मुनि, मनुष्य, पक्षी, पशु आदि सभी के साथ ही प्रशंसनीय, अलौकिक और अतुलनीय है। उसे स्मरण करने से ही रोमांच हो आता है। कहा कि भगवान श्री राम की कोई भी चेष्टा ऐसी नहीं जो कल्याणकारी न हो।


डॉ अग्रवाल ने कहा कि साक्षात पूर्णब्रह्म परमात्मा होते हुए भी मित्रों के साथ मित्र जैसा, माता-पिता के साथ पुत्र जैसा, सीता जी के साथ पति जैसा, भाइयों के साथ भाई जैसा, सेवकों के साथ स्वामी जैसा, मुनि और ब्राह्मणों के साथ शिष्य जैसा, इसी प्रकार सबके साथ यथायोग्य त्यागयुक्त प्रेमपूर्ण व्यवहार किया है। कहा कि उनके प्रत्येक व्यवहार से हमें शिक्षा लेनी चाहिए। 


डॉ अग्रवाल ने कहा कि हिंदू संस्कृति के अनुसार भाइयों के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार होना चाहिए। इसकी शिक्षा हमें रामायण में श्रीराम, श्रीलक्ष्मण, श्रीभरत एवं श्रीशत्रुघन के चरित्रों से स्थान-स्थान पर मिलती है। कहा कि उनकी प्रत्येक क्रिया में स्वार्थ त्याग और प्रेम का भाव झलकता है।


इस दौरान शोभायात्रा का रेलवे मार्ग, देहरादून रोड, श्रीभरत मंदिर मार्ग, लाजपतराय मार्ग, झंडा चौक, मुखर्जी मार्ग, घाट मार्ग, हरिद्वार मार्ग, तिलक रोड पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन रामलीला मैदान बनखंडी में हुआ।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, जिला महामंत्री दीपक धमिजा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, शिव कुमार गौतम, राजेश दिवाकर, अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, सतीश पाल, दीपक बिष्ट, माधवी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, नीरज चौहान, मनमीत कुमार, रोहताश पाल, अभिनब पाल आदि मौजूद रहे।


कल



क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीराम कथा समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में प्रतिभाग किया। इस दौरान राम भक्तों की मांग पर आयोजन स्थल बारात घर के टीन शेड के लिए 03 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने को बधाई दी।

 

देवेंद्र विहार गुमानीवाला में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कथा व्यास डॉ सतीश वत्सल का आशीर्वाद प्राप्त किया। कहा कि कथा मर्मज्ञ श्री वत्सल जी के श्रीमुख से राम की कथा सुनने का अवसर मिला है। राम हमारे मन-मस्तिष्क में बसे हुए हैं। गरीब हो या अमीर सबके मुख राम का नाम ही पहले आता है। कहा कि भगवान राम की कथा सुनने भर से मन शांत हो जाता है।


उन्होंने कहा कि रामकथा को सुनें, समझें अच्छी तरह से और अपने जीवन में उतारें। तभी हमारा यह जीवन सफल होगा। कहा कि भौतिकता की होड़ में मानव जीवन में सारी तरह की सुविधाएं तो हासिल हो गयी हैं पर हम अपने को सही अर्थों में सुखी नहीं पा रहे हैं। कहा कि जीवन में हताशा और निराशा व्याप्त है। रामचरित मानस की कथा सुनने से हमें सुख और शांति मिलती है।


इस मोके पर कथा समिति अध्यक्ष बेताल सिंह नेगी, विकास सेमवाल, विकास गर्ग, सत्य प्रकाश कुकरेती, रोशन लाल भट्ट, सन्दीप कुड़ियाल, महिला मोर्च की मण्डल अध्यक्ष वीरभद्र निर्मला उनियाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.