Halloween party ideas 2015

 


अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में खुशी का माहौल है।

●मुज़फ्फरनगर में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

●युवा चित्रकारों ने 20x25 फीट की राम रंगोली बनाई।


मुज़फ्फरनगर/उत्तरप्रदेश:



अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में खुशी का माहौल है। इस मौके पर हर कोई राम के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। हर कोई श्री राम के लिए कलाकृति को अपने हुनर से उभार रहा है।

मुज़फ्फरनगर में भी रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले व अन्य जिलों के लोगो ने भी इकट्ठा होकर अपनी खुशी व्यक्त की। युवा चित्रकारों ने अपनी कला से अलग ही कर दिखाया। युवा चित्रकार सीमा त्यागी ने अपने ग्रुप वैशाली गुप्ता, मोक्षी गाबा, प्राची कटारिया, अक्श, परी वर्मा और हितांशी नामदेव के साथ मिलकर श्री राम की 20x25 फीट की रंगोली बनाई।


रंगोली में श्री राम के राम मंदिर और शंख और धनुष को भी दिखाया गया। रंगोली को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग इस रंगोली को देखकर काफी खुश हुए।

सीमा त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाना खुशी की बात है। हमने इस खुशी को रंगोली के माध्यम से व्यक्त किया है। हमें उम्मीद है कि यह रंगोली लोगों को प्रेरित करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.