*पिंडर घाटी की मांगल गर्ल नंदा सती को राष्ट्रपति के द्वारा संगीत विषय में मिला गोल्ड मेडल*
नारायणबगड़ /चमोली:
विकासखंड नारायणबगड़ ब्लॉक के सीमांत जनपद नारायणबगढ़ गांव की बेटी नंदा सती को संगीत विषय में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर उन्होंने समूचे पिंडर घाटी को गौरवान्वित किया है यह क्षण उनके जीवन के लिए बड़े ही उपलब्धि वाले हैं क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।
हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिड़ला परिसर) श्रीनगर का 11वें दीक्षांत समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू रही, उन्होंने विभिन्न विषयों में गोल्ड मेडल व डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
दीक्षांत समारोह में पिंडर घाटी की बेटी नंदा सती को महामहिम राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के द्वारा मास्टर ऑफ आर्ट संगीत विषय में गोल्ड मेडल प्रदान किया।
नंदा सती पिंडर घाटी में मांगल गर्ल के रूप में जानी जाती है सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी मधुर आवाज से सभी का मन मोह लेती हैं।
नंदा सती ने विश्वविद्यालय का नाम ही नहीं अपितु संपूर्ण पिंडर घाटी का नाम भी रोशन किया है, पहाड़ की बेटियों के लिए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उनकी इस उपलब्धियां हासिल करने पर सभी को गर्व है।
नंदा सती के माता-पिता दीक्षांत समारोह का हिस्सा रहे अपनी बेटी को महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा मेडल प्राप्त होने पर गदगद नजर आए।
मांगल गर्ल नंदा सती ने कहा गांव के बुद्धिजीवी बुजुर्गों से विरासत में मिली है उन्हें मंगल गीत की सीख ,उसी को अपना लक्ष्य रखकर अपनी संस्कृति को बचाने का प्रयास कर रही हूं।नंदा सती ने कहा वह आगे जाकर मांगल गीतों पर शोध करना चाहती हैं।
उन्होंने पहाड़ की बेटियों के लिए संदेश दिया केवल खेत, खलियान घास लकड़ी और चूल्हा चौका तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करते चाहिए।
कोरोना काल के कठिन दौर में अपनी मांगल गीतों से लोक संस्कृति की सोंधी खुशबू को देश विदेश में हजारों संगीत प्रेमियों तक पहुंचाने का कार्य किया। नंद सती ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संगीत को आगे बढ़ाया मांगल गीतों की विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी का मन को आकर्षित किया। नन्दा सती अपने हुनर की तालिम से आने वाली युवा पीढीयों के लिए एक मार्गदर्शन प्रीति उभरती सितारा है।
Post a Comment