Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश:




शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल व रोटरी क्लब ऋषिकेश के तत्वावधान में भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 परिषदीय परीक्षा हाई स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण समापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 शनिवार को शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल में भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 के तहत विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग के वर्ष 2023 के 61 छात्र- छात्राओं पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। 23 सितंबर से 30 सितंबर तक देवप्रयाग विधानसभा के ( युवा आदर्श विधायक विनोद कंडारी ) के नेतृत्व में भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण किया।

भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ,  23 सितंबर को कीर्तिनगर डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क से देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी व जिलाधिकारी टिहरी ने हरि झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया lछात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम  उत्तराखंड के ( मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी) के आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया, उसके बाद उत्तराखंड के विधानसभा भवन, वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात कर वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली पहुंचे, दिल्ली में लालकिला, इंडिया गेट, राष्ट्रीय संग्रहालय, प्रधानमंत्री संग्रहालय है, संसद भवन, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) तथा केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट सहित देश के प्रमुख लोगों से मुलाकात की।

विधानसभा देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा भ्रमण में गरीब और मध्यवर्ग के बच्चे सम्मिलित हैं जिनको कभी शहरी क्षेत्रों में जाने का अवसर नही मिलता आज उन्होंने भ्रमण पर अनेकों नवीन वस्तुओं को देखा व परखा, छात्र छात्राएं भ्रमण से काफी खुश दिख रहे,आगे भी निरंतर विधानसभा में भारत दर्शन के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऋषिकेश ने बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार भी प्रदान किए। कार्यक्रम में मंच संचालित टेक सिंह राणा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कीर्तिनगर नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी, बरिष्ठ अधिवक्ता, अर्जुन भंडारी, रणजीत सिंह जाखी, डा0 विजय मोहन गैरोला,विघालय प्रबंधक लक्ष्मण संजीव चौहान, संदीप कुडियाल चौहान, मानवेन्द्र कंडारी, महावीर उपाध्याय,रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव रो०संजीव शर्मा, टेक सिंह राणा, प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज,अक्षत चौहान, नवीन नेगी, अनिल रावत ,मोहन रावत, जगमोहन सिंह रागड, जटे चौहान आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Powered by Blogger.