Halloween party ideas 2015

  डोईवाला :


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी  एवं माजरी  मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनिंदर सिंह के  नेतृत्व में  द्वाराहाट कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का भनियावाला तिराहा  पर  पुतला दहन किया गया .

BJP burned effigey of MLA madan bisht


  युवा मोर्चा  डोईवाला  मंडल अध्यक्ष नितिन कोठारी ने कहा कि कांग्रेस विधायक द्वारा सूबे  के मुख्यमंत्री  के प्रति जो अपमानजनक टिप्पणी की गई है वह कांग्रेस विधायक और उनकी पार्टी को शोभा नहीं देती इस प्रकार की टिप्पणी का भारतीय जनता पार्टी इसका कड़ा विरोध  और निंदा करती है  मंडल महामंत्री मनमोहन नौटियाल ने कहा कि ऐसे विधायक को जिन्होंने अपने गरिमा पद को धूमिल किया है अपने पद से इस्तीफा  दे देना चाहिए, विधायक अपनी मर्यादा भूल गए हैं.

  पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी  ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस के विधायक द्वारा सरकारी कर्मचारियों को उसके घर पर जाकर धमकाने की कोशिश की गई, साथ ही उसके परिवार के साथ  दुर्व्यवहार किया गया उसके लिए उन पर सख्त  कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए,  पुतला दहन करने वालों में आनंद अग्रवाल, हिमांशु चमोली, सुभाष रावत, हिमांशु भट्ट, नरेश रावत, महेंद्र पवार, प्रेम सिंह पम्मी राज, बॉबी शर्मा, लकी सिंह, आशीष नेगी, आशीष नेगी, रविंदर बेलवाल,  सुबोध नौटियाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे .

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.