*जनपद उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आये वाहन, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।*
गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे गंगनानी में कुछ वाहनों के मलबे की चपेट में आने की सूचना डायल 112 के द्वारा SDRF को प्राप्त हुई।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 घायल हुए है।
घायलों को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। इन तीनो वाहनों में 30 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर मलबे में दबे वाहन में से कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे शव को निकाले जाने का कार्य गतिमान है, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।
SDRF द्वारा चलाये जा रहे रेस्क्यू अभियानों का विवरण:
01. जनपद उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे गंगनानी के पास टेंपो ट्रेवल के ऊपर मलवा आने की सूचना पर SDRF द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर 03 शव बरामद कर लिए गये है, चौथा शव निकाला जा रहा है, रेस्क्यू कार्य गतिमान है।
02. CCR, ऋषिकेश द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि भल्ला फार्म चौकी श्यामपुर के पास मकानों में पानी भरने से कुछ लोग फंसे हुए है। उक्त सूचना पर SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
03. जनपद देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत नयागांव में जलभराव से कुछ व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
04. जनपद हरिद्वार के लक्सर में जलस्तर बढ़ने से कुछ लोगो के फंसे होने की सूचना पर SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
05. DCR अल्मोड़ा द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि कोसी के पास रानीखेत रोड पर एक वाहन गिर गया है जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है। उक्त सूचना पर पोस्ट सरियापानी से SDRF टीम तत्काल रेस्क्यू हेतु रवाना हुई।
जनपद देहरादून- डाकपत्थर के पास यमुना नदी में फंसे कुछ लोग, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।*
आज दिनाँक 11 जुलाई 2023 को कोतवाली विकासनगर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि डाकपत्थर के पास यमुना नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ने से नदी के बीच बने टापू पर कुछ लोग फंसे हुए है।
उक्त सूचना पर ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और नदी के बीच बने टापू पर राफ्ट के माध्यम से पहुंचकर 07 लोगों को उफनती नदी से रेस्क्यू किया गया। साथ ही उनके आवश्यक सामान को भी राफ्ट की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
गौरतलब है कि यह लोगो दैनिक मज़दूरी का कार्य करते है, जो अस्थायी तौर पर नदी किनारे निवास करते है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदी की जलस्तर लगातार बढ़ने से यह लोग अत्यंत भयभीत हो गए। यह सब कल से ही उक्त टापू से किसी सुरक्षित स्थान पर जाना चाहते थे परन्तु किसी से सम्पर्क स्थापित न होने के कारण वहीं फँस गए। भय के साये में किसी तरह इन्होंने रात गुजारी और सम्पर्क स्थापित होते ही मदद मांगी गई। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था ऐसे में क्षणभर की देरी भी प्राणघातक सिद्ध हो सकती थी। ऐसे में SDRF द्वारा इन्ही समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया।
*रेस्क्यू किये गए व्यक्तियों का विवरण:-*
1 पिंटू पुत्र कैलाश सिंह उम्र 21 वर्ष
2 मेघनाथ पुत्र राम सिंह उम्र 27 वर्ष
3 कैलाश सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरालाल उम्र 60 वर्ष
4 जय सिंह पुत्र रामफल उम्र 50 वर्ष
5 चमेली पत्नी जय सिंह उम्र 45 वर्ष
6 मीनाक्षी पत्नी पिंटू उम्र 21 वर्ष
7 पिंकी पुत्री जय सिंह उम्र 16 वर्ष
उपरोक्त सभी निवासी ग्राम फरीदा बांगर जिला बुलंदशहर, उत्तरप्रेदश के रहने वाले है।
Post a Comment