Halloween party ideas 2015


भानियावाला;

 आज भानियावाला में पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार /हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक  के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी डोईवाला के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री करण वोहरा के नेतृत्व में पौधारोपण एवं  केक काटकर धूमधाम से जन्म दिवस मनाया। जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हरिद्वार सांसद  डॉ रमेश पोखरियाल निशंक  ने पौधारोपण किया एवं शिव कावड़ समिति भानियावाला द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण किया।   उन्होंने कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद कर सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सावन की शिवरात्रि की शुभकामनाएं प्रेषित की ।






कार्यकर्ताओं ने मौके पर केक काटकर जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर समाजसेवी राजन गोयल, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बेलवाल ,पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन कोठारी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती लखेड़ा,राजेश कुंवर ,  सभासद ईश्वर रौथान, हिमांशु राणा, संदीप नेगी विनीत मनवाल, मंडल मंत्री गणेश रावत ,मंडल मंत्री संतोषी बहुगुणा, ह्रदय राम डोभाल, मंडल मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, कुसुम सिद्धू ,मंडल उपाद्यक्ष कोमल देवी ,नगीना रानी, राममूर्ति ताई ,जिला मंत्री विनय कंडवाल, तुषार नेगी जिला आई टी प्रमुख युवा मोर्चा सुबोध नौटियाल ,अजय कुमार मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा माजरी मनिंदर सिंह ,सिद्धार्थ फारसी , रश्मि क़ुर्ल, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आदेश पंवार, मनमोहन नौटियाल, अमन गोयल, बुध सिंह चौहान मंडल उपाध्यक्ष  प्रेम सिंह पम्मी राज मंडल आईटी प्रमुख हरविंदर सिंह ,नवीन चौधरी ,मनोज भट्ट आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.