भानियावाला :
भारतीय जनता पार्टी डोईवाला मंडल की बूथ सशक्तिकरण एवं सत्यापन अभियान की बैठक मंडल अध्यक्ष श्नरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आहूत हुई । जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल ने कहा बूथ सशक्तिकरण एवं सत्यापन अभियान आगामी 3 अगस्त 2023 तक चलेगा , इसमें पूर्व में बनाई गई बूथ कमेटियों का सत्यापन एवं हर बूथ पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बूथ सशक्तिकरण एवम सत्यापन अभियान के लिए बैठकों के आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आम जनमानस का विश्वास जीतने में कामयाब रही है और पार्टी सबका साथ ,सबका विश्वास ,और सबका प्रयास से निरंतर आगे बढ़ रही है ,आगामी लोकसभा एवं नगर पालिका चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अभी से तैयार है और बूथ कमेठी का सत्यापन बृहद स्तर पर चलाया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री श्रीमान राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अद्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल ,मनमोहन नौटियाल मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती लखेड़ा ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामकिशन, सुरेश सैनी, रीता नेगी ,कोमल देवी, नगीना रानी ,गीता सावन ,अवतार सिंह ,सभासद
ईश्वर रौथाण ,हिमांशु राणा, प्रदीप नेगी ,अमित कुमार ,परिपूर्णानंद मिश्रा ,पुष्कर नेगी, गणेश रावत ,कोमल देवी ,आदेश पंवार ,पम्मी राज हिमांशु भट्ट, देवेश्वरी ,सरिता गुसाईं ,मयंक तयाल ,शेखर कश्यप, प्रकाश कोठारी, पी श्याम, नितिन बड़थ्वाल, गणेश उनियाल, अंकित काला आदि उपस्थित रहे।
Post a Comment