Halloween party ideas 2015


पिथौरागढ़:

10 people killer in bolero accident


आज दिनाँक 22 जून 2023 को जनपद नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि  होकरा में एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए SDRF की आवश्यकता है। 


उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र  व पोस्ट कपकोट से ASI महिपाल सिंह  के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। 


घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी -होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो वाहन( UK 02 TA 10845) खाई में गिर गया है। इस वाहन में  10 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।


SDRF की दो रेस्क्यू  टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों  को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया गया।  SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से पहले 07 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया है।

टीम द्वारा शेष 03 शवों को भी खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचा दिया गया है। सभी 10शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


*मृतकों के विवरण* :-


1) किशन सिंह पुत्र  खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

2) धर्म सिंह पुत्र  पदम् सिंह , उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

3) कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

4) निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

5) उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

6) शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर

7) महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट

8) सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर

9) खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर

10) दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष , भनार, बागेश्वर

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.