Halloween party ideas 2015

जनपद उत्तरकाशी, पेड़ गिरने से महिला की मौत, SDRF ने किया शव बरामद* 

 


आज दिनाँक 25 मई 2023 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बड़कोट से 01 किमी आगे खरादी में पेड़ गिरने से  एक महिला दब गयी है। 


उक्त सूचना पर पोस्ट बड़कोट से SI निरंजन बड़थ्वाल के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। 



SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कड़ी मशक्कत करते हुए एक महिला को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया व दूसरी महिला के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। 


इसके अतिरिक्त जनपद चमोली के गौचर में सिमली रोड पर एक पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना पर SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर पेड़ काटकर मार्ग से हटाया व यातायात को सुचारू किया गया।

जनपद उत्तरकाशी- भटवाड़ी से आगे एक मैक्स वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया 04 लोगों का रेस्क्यू।* 


कल दिनाँक 25 मई 2023 को देर रात्रि पुलिस चौकी भटवाड़ी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भटवाड़ी से आगे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर नीचे गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।



उक्त सूचना पर पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। 


SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए वाहन सवारों को सकुशल बाहर निकाला। उक्त मैक्स वाहन (UA07-9631) में कुल 04 व्यक्ति सवार थे जो कि सामान्य घायल हुए थे। SDRF टीम द्वारा घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी पहुँचाया गया। 


 *घायलों का विवरण:-* 


1. मैक्स चालक देवेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी सुक्की। 

2. नत्थी सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ग्राम सुक्की उत्तरकाशी।

3. धीरज महेश्वरी पुत्र सुरेश महेश्वरी उम्र 29 वर्ष किच्छा उधमसिंह नगर।

4. श्री शनि गर्ग पुत्र श्री सुनील गर्ग उम्र 29 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर।

Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.