Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

Sushila baluni  passes away


कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी को याद करते हुये कहा कि वह राज्य आंदोलन की सशक्त पक्षकार थी और पृथक राज्य आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गयी। 

डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुये,  ईश्वर से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

नही रही दीदी, पुर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी संवेदनाएं राज्य आंदोलनकारी शक्ति सुशीला बलूनी के निधन पर व्यक्त की। उन्होंने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है।

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार ने भी उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी जी के निधन की खबर  को अत्यंत ही दुःखद बताते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।


देहरादून:


 भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी नेता सुशीला बलूनी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया। 

भट्ट ने कहा कि बलूनी संघर्ष की प्रतीक थी और पृथक राज्य आंदोलन मे  लिए उनका बड़ा योगदान रहा है जिसे कभी नही भुलाया जा सकता। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को दुख की घड़ी से उबरने की कामना की है।







Post a Comment

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved

www.satyawani.com @ 2016 All rights reserved
Powered by Blogger.